नई दिल्लीः अमेठी में सांसद स्मृति ईरानी के आवास का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोचार और धार्मिक अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ। सांसद स्मृति ईरानी के बेटे जोहर ईरानी ने भूमि पूजन के बाद आवास की आधार शिला रखी।
![](https://storage.googleapis.com/ultra-cdn-com/unnlive.com/2021/07/ef10de12-amethi1.jpg)
राहुल गांधी को अमेठी में हराने के बाद अब उनका वहां आवास बनाना इससे साफ जाहिर होता है कि सांसद स्मृति ईरानी अब अमेठी को छोड़ने के मूड में नहीं हैं। सांसद स्मृति ईरानी के अमेठी में आवास बनवाने से क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह भी चरम पर है।
![](https://storage.googleapis.com/ultra-cdn-com/unnlive.com/2021/07/d4917dda-smriti-irani-650_032219055418.jpg)
अमेठी सांसद स्मृति ईरानी के आवास भूमि पूजन को लेकर सुबह से ही चहल पहल शुरू हो गई थी। जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
दिल्ली से आए पंडित राजेन्द्र प्रसाद पांडेय ने बताया कि भूमि पूजन अभिजीत मुहूर्त में कराया गया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अमेठी सांसद के पुत्र जोहर ईरानी दोपहर 12 बजे उनके प्रतिनिधि विजय गुप्ता के साथ गौरीगंज में मेदन मवई ग्राम सभा में भूमि पूजन के लिए पहुंचे।
पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ अभिजीत मुहूर्त में पूजन कराया। पूजन के बाद भवन की आधार शिला रखी गई। लगभग एक घंटे तक पूजन विधि विधान के साथ चला।
भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि, “दीदी स्मृति ईरानी का अमेठी आते ही अमेठीवासियों से परिवारिक लगाव बन गया था, जिसको देखते हुए अमेठी में उनके आवास की आधारशिला रखी गई”।
![](https://storage.googleapis.com/ultra-cdn-com/unnlive.com/2021/07/b73d47de-amethi2.jpg)
दुर्गेश त्रिपाठी का कहना है कि “जल्द दीदी स्मृति ईरानी के भवन का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और अब किसी को भी दीदी स्मृति ईरानी से मिलने के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा”।
0 Comments