Deprecated: Creation of dynamic property JNews\WEBSTORIES\Init::$webstories is deprecated in /home/u618961335/domains/unnlive.com/public_html/wp-content/plugins/133299ca-jnews-webstories/include/class/class-init.php on line 36
UP हुआ अनलॉक, सीएम योगी आदित्यनाथ का आदेश - UNN Live

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के मामले कुछ कम होने के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य से लॉकडाउन को पूरी तरह से खत्म कर दिया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में अब रविवार को लॉकडाउन नहीं रहेगा और इसी दिन रक्षाबंधन का त्यौहार भी है।

टीकाकरण युद्धस्तर पर

योगी सरकार का कहना है कि कोरोना पर नियंत्रण के लिए युद्धस्तर पर टीकाकरण का अभियान चल रहा है। राज्य में 7 करोड़ 1 लाख से ज्यादा कोरोना के सैंपल की जांच हो चुकी है। सरकार ने दावा किया है कि राज्य में 6 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है।

उत्तर प्रदेश के 15 जिले कोरोना मुक्त

योगी सरकार का कहना है कि कड़ी मेहनत के बाद कोरोना की दूसरी लहर के आम लोगों का जीवन थोड़ा सामान्य हुआ है और हालात बदले हैं। राज्य के 15 जिले अब कोरोना मुक्त हो चुके हैं। अमेठी, बदायूं, देवरिया, अलीगढ़, शामली, मिर्जापुर, महोबा, कासगंज, हमीरपुर, हाथरस, संतकबीरनगर, श्रावस्ती, हरदोई और फर्रुखाबाद शामिल हैं।