• Home
  • About Us
  • Contact Us
UNN Live
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • लाफ-इस्टाइल
Advertisement
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • लाफ-इस्टाइल
UNN Live
No Result
View All Result
UNN Live
No Result
View All Result
Home राजनीति

अरे राम प्रसाद बधाई हो तुम जिंदा हो, केंद्रीय मंत्री ने 11 ग्राम पंचायतों में लगाई चौपाल

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में 11 ग्राम पंचायतों में लगाई चौपाल। 29 गांव के लोगों के समस्याओं के निस्तारण का दिया आदेश। अपने कार्यकर्ता के घर जाकर खाई मिठाई।

Kunwar Digvijay Singh by Kunwar Digvijay Singh
08/07/2023
in राजनीति
0 0
0
अरे राम प्रसाद बधाई हो तुम जिंदा हो, केंद्रीय मंत्री ने 11 ग्राम पंचायतों में लगाई चौपाल

केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री और बीजेपी महिला फायर ब्रांड नेता स्मृति ईरानी ने अपने संसदीय अमेठी का दौरा किया, इस दौरान उन्होंने 11 ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनी साथ ही अधिकारियों को समस्या का तत्काल प्रभाव से निस्तारण करने का आदेश दिया।

 

वहीं समस्याओं को सुनने के दौरान केंद्रीय मंत्री ने से कहा कि आप लोग परेशान न हों, “आपकी ही समस्याओं को सुनने और उसके समाधान करने के लिए ही आई हूं।”

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जब हलियापुर पहुंचीं तो उन्होंने एक बुजुर्ग को देखर कहा- बधाई हो राम प्रसाद तुम जिंदा हो, दरअसल गौहनिया का पुरवा के रहने वाले राम प्रसाद को कागजों में मृत घोषित कर दिया गया था जिसके बाद से वो अपने आपको जिंदा साबित करने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

हलियापुर में हिंदेश सिंह के घर खाई मिठाई

केंद्रीय मंत्री अपने कार्यकर्ता और जनता को अपना परिवार मानती हैं इसका सबूत उन्होंने तब दिया जब वो अपने व्यस्त दौरे के बीच समय निकालते हुए अपने प्रतिनिधि हिंदेश सिंह के घर पहुंचीं। इस दौरान अपने चहेते सांसद से मिलने के लिए लोगों को सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री बच्चों के साथ खेलती भी नजर आईं। 

इस मौके पर उन्होंने हिंदेश सिंह की माता जी के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। हिंदेश सिंह के यहां केंद्रीय मंत्री काफी देर तक रुकी रहीं यहां भी उन्होंने कुछ महिलाओं से मुलाकात की।

इस दौरान विधायक सुरेश पासी, अवधेश पांडे, भानु प्रताप सिंह, मुकेश सिंह, अमेठी भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी व सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता समेत अनेक भाजपा नेता मौजूद रहे।

29 गांव का केंद्रीय मंत्री ने किया दौरा 

केंद्रीय मंत्री ने अपने दौरे के दौरान लगभग 29 गांव का दौरा किया और काई गांव में वो पैदल चलती नजर आईं जहां उन्होंने नाली और खड़ंजे का कार्यों का जायजा लिया।

केंद्रीय मंत्री ने कुवासी, उमरा, कापा, तिरहुत, भवानीगढ़, डीह, मिझूठी, फत्तेपुर, जरईकला एवं हलियापुर गांव में नागरिकों से मिलकर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए उनकी समस्याएं सुनीं।

इस जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ DM जसजीत कौर, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों के अलावा हिंदेश सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अंखड प्रताप सिंह उर्फ गब्बर सिंह, ब्लाक प्रमुख शिवकुमार सिंह समेत कई नेता भी मौजूद रहे।

अपने हाथ से बच्चों को खिलाई मिठाई 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जराई कला गांव में बच्चों को अपने हाथ से मिठाई खिलाई, इस के बाद बच्चों भी ये कहने को मजबूर हो गए कि दीदी अपने क्षेत्र की बहुत ख्याल रखती हैं।

केंद्रीय मंत्री ने की खरीदारी

11 ग्राम पंचायतों में चौपाल कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री ने जगदीशपुर कस्बे में खरीदारी भी की। उन्होंने एक दुकान से कुछ चूड़ियां और मिठाई भी खरीदी।

 

Tags: AmethiBJPHindesh SinghSmriti Irani
Previous Post

मनोज का ट्वीट: बिना शर्त श्री राम भक्तों से माफी मांगता हूँ, जन भावनाओं के आहत होने की भी बात की स्वीकार

Next Post

सीएम योगी के खौफ से अकबर का सरेंडर, समाधान दिवस के दिन CO के सामने जेल की करने लगा मांग

Kunwar Digvijay Singh

Kunwar Digvijay Singh

Next Post
सीएम योगी के खौफ से अकबर का सरेंडर, समाधान दिवस के दिन CO के सामने जेल की करने लगा मांग

सीएम योगी के खौफ से अकबर का सरेंडर, समाधान दिवस के दिन CO के सामने जेल की करने लगा मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • 500 वर्षों का सपना होगा पूरा, चंपत राय की रामभक्तों से अपील
  • खाकी वाले गुरुजी को स्वामी ब्रह्मानन्द पुरस्कार से किया गया सम्मानित, बनाई एक नई छवी
  • मिशन 100 करोड़ में Vserv, मनाया 7वां स्थापना दिवस
  • शौर्य रैली पर मंथन, बजरंगदल की बैठक में फैसला
  • सवाधान, गाजियाबाद पुलिस सो रही है! माता, बहन, बेटी और बहू की सुरक्षा खुद करें?

Recent Comments

  • Akash on अयोध्या के लाल को मिला बेस्ट सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर का सम्मान, कम समय में हासिल किया मुकाम
  • Hemant Singh on अमरेंद्र के आइडिया और हिम्मत की दुनिया कायल, गरीबों के हाथ में पहुंचा मोबाइल
  • Mayank Shukla on श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास ने किया सम्मान, कहा संघर्ष में नारी शक्ति का योगदान अहम
  • Ram Sharan Singh Kushwah on 2024 का पीएम मोदी ने दिया मंत्र, सांसदों के साथ की बैठक
  • Mayank Shukla on गृह विभाग के अधिकारियों को सीएम योगी का निर्देश, 90 दिन में बनाओ ‘सेफ सिटी’

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • करियर
  • कोरोना
  • खेल
  • धर्म
  • बाजार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विशेष
  • स्वास्थ्य
  • About Us
  • Contact Us

© 2021 UNNILIVE

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • लाफ-इस्टाइल

© 2021 UNNILIVE

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist