देश की राजधानी में इस वक्त न कानून का राज है न ही इंसानियत की कोई जगह ये ऐसा इसलिए क्योंकि आए दिन यहां लूट-पाट के साथ रेप की घटनाएं लगातर बढ़ती जा रहीं हैं।
13 साल की छात्रा के साथ 7 महीने के अंदर 2 बार सामूहिक रेप का मामला सामने आया है।
8 लोगों पर पीड़िता ने सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले में 2 अलग-अलग FIR दर्ज की है।
FIR दर्ज करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि पीड़िता 8वीं की छात्रा है और वो स्वपरूप नगर की रहने वाली है।
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपनी सहेली के साथ 23 जून के शाम 7 बजे अपने घर जा रही थी इस दौरान 2 बदमाशों ने उसे रोक कर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
इसके बाद जब नाबालिग बदमाशों के चंगुल से भागकर अपने घर जा रही थी तभी 3 युवक उसे उठाकर अपने मकान पर ले गए और वहां एक बार फिर उसके साथ सामूहिक रेप किया।
रात को 3 बजे युवती अपने घर पहुंची तो उसने अपने परिवार को उसके साथ हुए जघन्य और अमानवीय अपराध के बारे में बताया।
इस सामूहिक दुष्कर्म की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म, दुष्कर्म, अपहरण, बंधक बनाने और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
24 जून को मामले में FIR दर्ज करने के बाद पीड़िता का बयान भी 29 जून को ही मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया गया था।
7 महीने पहले भी किया गया था गैंगरेप
मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता ने बयान देते हुए कई बड़े खुलासे किए। उसने बताया कि उनके दोस्त के भाई ने उसकी पढ़ाई में मदद के नाम पर दो युवकों से दोस्ती कराई थी।
करीब 7 महीने पहले पीड़िता कुशक रोड पर घूम रही थी, तभी दोनों युवकों ने उसे नोट्स दिलाने के बहाने ने जंगल ले गए और उसका एक दोस्त वहां आ गया और इसके तीनों ने कई बार उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।
अपने ऊपर हुए इस अत्याचार के बारे में पीड़िता ने किसी को जानकारी नहीं दी थी।
वहीं जब मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता ने इसके बारे में बताया तो 30 जून को स्वरूप नगर पुलिस स्टेशन में एक और FIR दर्ज की गई, इसके बाद पुलिस ने घटना में शामिल चार नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया गया और 4 वयस्क आरोपियों की तलाश की जा रही है।