Deprecated: Creation of dynamic property JNews\WEBSTORIES\Init::$webstories is deprecated in /home/u618961335/domains/unnlive.com/public_html/wp-content/plugins/133299ca-jnews-webstories/include/class/class-init.php on line 36

Deprecated: Calling get_class() without arguments is deprecated in /home/u618961335/domains/unnlive.com/public_html/wp-content/plugins/wp-stateless/lib/Google/src/Http/REST.php on line 58
BJP का चुनावी मोड ऑन, गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब की कमान तो यूपी धर्मेंद्र के हाथ, 3 अन्य राज्यों में हुई कप्तानों की तैनाती - UNN Live

नई दिल्लीः दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी एक बार फिर चुनावी मोड में आ गई है। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड सहित पांच राज्यों में चुनाव प्रभारियों के नामों की घोषणा कर दी है।

विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश, गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब और प्रहलाद जोशी को उत्तराखंड का चुनावी प्रभारी बनाया है।

साल 2022 में पांचों राज्यों में होने वाले चुनाव बड़े ही दिलचस्प होने वाले हैं और सबसे बड़ा महासंग्राम तो उत्तर प्रदेश में होने वाला है। उत्तर प्रदेश के महासंग्राम को देखते हुए बीजेपी ने यहां प्रभारी और सह प्रभारियों की बटालियन उतार दी है।

बीजेपी ने यहां धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी नियुक्त किया है और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सरोज पांडे, अर्जुन राम मेघवाल, शोभा करंदलाजे, विवेक ठाकुर, अन्नपूर्णा देवी और कैप्टन अभिमन्यू को सह-प्रभारी बनाया है।

बीजेपी ने बयान देते हुए कहा कि, उत्तराखंड की कमान केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी को सौंपी गई है। साल 2022 में उत्तराखंड में होने वाले चुनाव के लिए प्रह्लाद जोशी के साथ बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। बता दें कि पंजाब के लिए बीजेपी ने अपनी फौज मैदान में उतार दी है। यहां हरदीप पुरी, मीनाक्षी लेखी, विनोद चावड़ा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। गोवा की कमान देवेंद्र पडणवीस, मणिपुर की कमान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को सौंपी गई है।