केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री और बीजेपी महिला फायर ब्रांड नेता स्मृति ईरानी ने अपने संसदीय अमेठी का दौरा किया, इस दौरान उन्होंने 11 ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनी साथ ही अधिकारियों को समस्या का तत्काल प्रभाव से निस्तारण करने का आदेश दिया।

 

वहीं समस्याओं को सुनने के दौरान केंद्रीय मंत्री ने से कहा कि आप लोग परेशान न हों, “आपकी ही समस्याओं को सुनने और उसके समाधान करने के लिए ही आई हूं।”

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जब हलियापुर पहुंचीं तो उन्होंने एक बुजुर्ग को देखर कहा- बधाई हो राम प्रसाद तुम जिंदा हो, दरअसल गौहनिया का पुरवा के रहने वाले राम प्रसाद को कागजों में मृत घोषित कर दिया गया था जिसके बाद से वो अपने आपको जिंदा साबित करने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

हलियापुर में हिंदेश सिंह के घर खाई मिठाई

केंद्रीय मंत्री अपने कार्यकर्ता और जनता को अपना परिवार मानती हैं इसका सबूत उन्होंने तब दिया जब वो अपने व्यस्त दौरे के बीच समय निकालते हुए अपने प्रतिनिधि हिंदेश सिंह के घर पहुंचीं। इस दौरान अपने चहेते सांसद से मिलने के लिए लोगों को सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री बच्चों के साथ खेलती भी नजर आईं। 

इस मौके पर उन्होंने हिंदेश सिंह की माता जी के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। हिंदेश सिंह के यहां केंद्रीय मंत्री काफी देर तक रुकी रहीं यहां भी उन्होंने कुछ महिलाओं से मुलाकात की।

इस दौरान विधायक सुरेश पासी, अवधेश पांडे, भानु प्रताप सिंह, मुकेश सिंह, अमेठी भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी व सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता समेत अनेक भाजपा नेता मौजूद रहे।

29 गांव का केंद्रीय मंत्री ने किया दौरा 

केंद्रीय मंत्री ने अपने दौरे के दौरान लगभग 29 गांव का दौरा किया और काई गांव में वो पैदल चलती नजर आईं जहां उन्होंने नाली और खड़ंजे का कार्यों का जायजा लिया।

केंद्रीय मंत्री ने कुवासी, उमरा, कापा, तिरहुत, भवानीगढ़, डीह, मिझूठी, फत्तेपुर, जरईकला एवं हलियापुर गांव में नागरिकों से मिलकर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए उनकी समस्याएं सुनीं।

इस जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ DM जसजीत कौर, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों के अलावा हिंदेश सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अंखड प्रताप सिंह उर्फ गब्बर सिंह, ब्लाक प्रमुख शिवकुमार सिंह समेत कई नेता भी मौजूद रहे।

अपने हाथ से बच्चों को खिलाई मिठाई 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जराई कला गांव में बच्चों को अपने हाथ से मिठाई खिलाई, इस के बाद बच्चों भी ये कहने को मजबूर हो गए कि दीदी अपने क्षेत्र की बहुत ख्याल रखती हैं।

केंद्रीय मंत्री ने की खरीदारी

11 ग्राम पंचायतों में चौपाल कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री ने जगदीशपुर कस्बे में खरीदारी भी की। उन्होंने एक दुकान से कुछ चूड़ियां और मिठाई भी खरीदी।