Deprecated: Creation of dynamic property JNews\WEBSTORIES\Init::$webstories is deprecated in /home/u618961335/domains/unnlive.com/public_html/wp-content/plugins/133299ca-jnews-webstories/include/class/class-init.php on line 36
यूपी में सड़क हादसाः ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 18 लोगों की मौत - UNN Live

नई दिल्लीः यूपी के बारांबकी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई।

दरअसल लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर एक ट्रक ने डबल डेकर बस को पीछे से टक्कर मार दी जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई।

हादसे के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रात में 8 बजे के करीब बस में कुछ खराबी आ गई थी, जिसके बाद ड्राइवर को किनारे पर खड़ी कर दी थी। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई।

बता दें कि ये डबल डेकर बस हरियाणा के पलवल से चली थी और बिहार जा रही थी। इस हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

ADG लखनऊ जोन सत्यनारायण सबत हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। ADG सबत ने हॉस्पिटल जाकर घायलों का हालचाल जाना और हादसे की जांच के लिए आदेश भी दिया।