Deprecated: Creation of dynamic property JNews\WEBSTORIES\Init::$webstories is deprecated in /home/u618961335/domains/unnlive.com/public_html/wp-content/plugins/133299ca-jnews-webstories/include/class/class-init.php on line 36
ऑनलाइन बैंकिंग के दौरान कैसे बचे फ्रॉड से जानिए ये टिप्स - UNN Live

नई दिल्ली: ऑनलाइन बैंकिग सुविधा भारत में डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने में काफी महत्वपूर्ण योगदान निभाया है.छोटे से लेकर बड़ी जगहों पर डिजिटल इंडिया में अब लोग पेमेंट UPI(यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) का इस्तेमाल करते हैं. यूपीआई सबसे बेहतर पमेंट माध्यम बनकर भारत में पिछले कुछ समय में सामने आया है.

यूपीआई के जरिए पूरे देश में 1.3 बिलियन ट्रांजैक्शन वर्ष 2020 में किए गए थे.यूपीआई के क्रेज को देखकर इसे आसान और सुरक्षित बनाना जरूरी हो गया है

जितनी तेजी से यूपीआई का इस्तेमाल हो रहा है उतने ही तेजी से इसमें फ्रॉड होने के मामले भी सामने आ रहे हैं।कम जानकारी वाले लोगों से कुछ फ्रॉड करने वाले लोग पैसे ठग कर इसका फायदा उठाते हैं।यूपीआई फ्रॉड के मामले देश के अलग-अलग हिस्सों से सामने आते रहते हैं.


कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए लोगों को यूपीआई के इस्तेमाल के वक्त फ्रॉड से बचने के लिए । यदि थोड़ी भी सावधानियां आप रखेंगे तो फ्रॉड के शिकार से बच जाएंगेलिंक से पेमेंट करने का चलन आजकल काफी बढ़ता जा रहा है.साइबर ठगी करने वाले भी इसका प्रयोग करते हैं.लिंक से पेमेंट करने के पहले इसलिए ये जांच ले की इससे पेमेंट करना सुरक्षित है.

ओटीपी के जरिए ही फ्रॉड होने के सबसे ज्यादा मामले सामने आते हैं। ओटीपी शेयर करने की हिदायत लोगों कोकंपनी और सरकार की ओर से समय-समय पर दी जाती है, पर फिर भी कुछ लोग इसका शिकार हो जाते हैं और अपना ओटीपी शेयर कर देते हैं. बैंक अधिकारी बनकर कई बार फ्रॉड करने वाले आपसे ओटीपी मांगते है ।आप इस बात का हमेशा ध्यान रखे आपसे ओटीपी को भी मांगे ना दे ओटीपी देने का मतलब अपने पैसों से हाथ धोना।