Deprecated: Creation of dynamic property JNews\WEBSTORIES\Init::$webstories is deprecated in /home/u618961335/domains/unnlive.com/public_html/wp-content/plugins/133299ca-jnews-webstories/include/class/class-init.php on line 36
आधार कार्ड से जुड़ी सर्विसेस को UIDAI ने किया बंद , यूजर्स का जानना है काफी जरूरी - UNN Live

नई दिल्ली: भारत में अनिवार्य आईडी प्रूफ है आधार कार्ड(Aadhaar Card).देश में कोई भी इंपॉर्टेंट काम बिना आधार कार्ड के नहीं हो पाता। इसीलिए आपको आधार कार्ड से जुड़े हर अपडेट के लिए हमेशा अपडेटेड रहना चाहिए ।

आधार कार्ड बनाने वाली संस्था Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने इसी बीच एक बहुत बड़ी जानकारी दी है, इसने एक जरूरी सर्विस को बंद कर दिया है।इसने अब पुराने स्टाइल वाला लंबा-चौड़ा आधार कार्ड रीप्रिंट (Aadhaar Card Reprint service discontinues) करना बंद कर दिया है.

अब नहीं होगा आधार कार्ड रिप्रिंट

आधार कार्ड रिप्रिंट का फॉर्मेट पहले अलग था जिसे अब UIDAI ने चेंज कर दिया है।अब PVC आधार कार्ड जारी करती है UIDAI जो डेबिट कार्ड जितना छोटा साइज का हैं ,और काफी आकर्षक है। यह आसानी से आपके पॉकेट और वॉयलेट में भी आ सकता है इसको कैरी करना काफी आसान है।

आप भी ऑनलाइन पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं यदि आप फ्लेक्सिबल पेपर फॉर्मेट में आधार को रखना चाहते हैं तो ई आधार का प्रिंट आप निकलवा सकते हैं।

PVC आधार कार्ड कैसे बनवाएं

सबसे पहले आपको UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in या resident.uidai.gov.in पे जाना है PVC आधार कार्ड बनवाने के लिए।

‘माय आधार’ पर इसके बाद क्लिक करें.

अब आपको ‘Order Aadhaar PVC Card’ पर क्लिक करना है इसके बाद आपके पास एक पेज openहो जाएगा.

अब आप इस पर अपना आधार कार्ड नंबर ,वर्चुअल आईडी नंबर या फिर आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।

आपको अब एक कैप्चा कोड या सिक्योरिटी कोड भरना है जो एल्फान्यूमेरिक हो।

आपको यहां पर अब एक कॉलम दिखाई देगा जहां लिखा होगा मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है इस पर अब आपको टीक करना है

आपने जो अल्टरनेटिव नंबर डाला है अब उस पर OTP जाएगा।


आपका आधार रिप्रिंट हो जाएगा OTP डालने के बाद