Deprecated: Creation of dynamic property JNews\WEBSTORIES\Init::$webstories is deprecated in /home/u618961335/domains/unnlive.com/public_html/wp-content/plugins/133299ca-jnews-webstories/include/class/class-init.php on line 36
वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जाएगा झारखंड के तीन प्रमुख स्टेशनों को,जानिए क्या-क्या होंगी सुविधाएं - UNN Live

नई दिल्ली : विश्वस्तरीय स्वरूप दिया जाएगा झारखंड (Jharkhand) के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशन रांची, टाटानगर स्टेशन और धनबाद । रेलवे बोर्ड ने इसकी सूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही वर्ल्ड क्लास लुक दिया जाएगा रेलवे स्टेशन को।इसके तहत सुविधा रेलवे स्टेशन पर एक से बढ़कर एक होगी।आने वाले समय में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है।

रेलवे स्टेशन का निर्माण इसी को ध्यान में रखकर किया जा रहा है कि अधिक से अधिक लोग होने के बाद भी रेलवे स्टेशन पर सब कुछ नियमित और संयमित रूप से चल सके।अभी करीब 30,000 लोग राज्य के इन तीनों स्टेशन पर रोजाना सफर करते हैं ।

स्टेशन का निर्माण ऐसे में एक लाख यात्रियों का ध्यान रखकर किया जा रहा है।इन तीन रेलवे स्टेशन को बनाने में करीब हर रेलवे स्टेशन पर लागत 150 से 200 करोड रुपए की आएगी।रेलवे लाइन के ऊपर कॉन्कोर्स का निर्माण होगा इन विश्वस्तरीय स्टेशन में। यहां पे अलग से इंतजाम किया जाएगा यात्रियों के बैठने के लिए। सर्कुलेटिग एरिये का विस्तार किया जाएगा।

पिक एंड ड्रॉप के क्षेत्र को भी बड़ा बनाया जाएगा जिससे ज्यादा से ज्यादा वाहन प्रवेश कर सके और किसी को भी मुश्किलों का सामना ना करना पड़े। कई कार्यालयों को रांची रेलवे स्टेशन के नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा जिससे ताकि रेलवे की संरक्षा सुरक्षा दोनों का ही ध्यान रखा जा सके.