सबसे गंभीर समस्या आज के समय में मोटापा बन चुकी है।अगर स्वास्थ्य संगठन की मानें तो अधिक वजन या मोटापे के कारण ही हर साल 40 हजार से अधिक लोगों की मौत मोटापे के कारण होती है। मोटापे की दर बच्चों में भी अधिक बढ़ती जा रही है। कई बीमारियों का एक प्रमुख जोखिम कारक है मोटापा।
मोटापे से ह्रदय रोग स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं ,जो लोगो की मौत का करण भी बन जाती है। अपने खानपान का विशेष ध्यान देना चाहिए मोटापा कम करने के लिए.सबसे ज्यादा रात में बाहर का उटपटांग खाने से भी आपका वजन बढ़ता है और वह आपके सेहत पर बुरा असर डालता है ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि रात में किस चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे मोटापा आपका कम हो सके और आपको कुछ मदद मिले।
दही
![](https://storage.googleapis.com/ultra-cdn-com/unnlive.com/2021/08/1482422f-whatsapp-image-2021-08-06-at-12.25.28-pm.jpeg)
पोषक तत्व दही में कई प्रकार के होते हैं, जो आपकी सेहत को काफी लाभ पहुंचाते हैं।दही में मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूती देने का काम करती है।
रात में सोने से पहले महज एक कप दही का सेवन किया जाए तो आपके लिए यह काफी फायदेमंद होता है और मोटापा भी कम करने में मदद करता है।
खीरा
![](https://storage.googleapis.com/ultra-cdn-com/unnlive.com/2021/08/60e08140-whatsapp-image-2021-08-07-at-5.04.05-pm.jpeg)
रात में खाना बेहद हल्का फुल्का खाना चाहिए इसीलिए रात में सूप और सलाद खाना सबसे अच्छा होता है।हीरे का सेवन आप सलाद के रूप में कर सकते हैं।
इससे आपका पेट जल्दी भर भी जाता है और ये आसानी से पच भी जाता है । ये आपके रात में हल्का फुल्का भोजन के रूप में काम करता है ,जिससे आपका वजन भी कंट्रोल हो सकता है।
ओट्स
![](https://storage.googleapis.com/ultra-cdn-com/unnlive.com/2021/08/e8d8cb74-whatsapp-image-2021-08-07-at-5.03.53-pm.jpeg)
एक स्वस्थ आहार के रूप में ओट्स को माना जाता है। फाइबर इसमें भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसीलिए ये मोटापा घटाने में काफी फायदेमंद होता है।
अक्सर लोग यही सोचते हैं ओट्स को सुबह नाश्ते में ही खाना चाहिए, बल्कि ऐसा कुछ नहीं है विशेषज्ञ का कहना तो यह है कि ओट्स आप कभी भी खा सकते हैं।