Deprecated: Creation of dynamic property JNews\WEBSTORIES\Init::$webstories is deprecated in /home/u618961335/domains/unnlive.com/public_html/wp-content/plugins/133299ca-jnews-webstories/include/class/class-init.php on line 36
सुष्मिता देव ने 'हाथ' छोड़ा, तीस सालों तक की पार्टी की सेवा - UNN Live


नई दिल्लीः महिला मोर्चा कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने सबसे पहले पार्टी का व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ा एवम इसके बाद ट्विटर के बायो को अपडेट कर खुद को कांग्रेस का पूर्व नेता बताया।

सुष्मिता देव काफी लंबे समय से पार्टी से नाराज़ चल रही थीं। असम में विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपनी नाराजगी खबरों के जरिए जताई थी। इससे कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सुष्मिता ने सोनिया गांधी को संक्षिप्त पत्र लिखा उसमें लिखा कि वह पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफा दे रही है पत्र में उन्होंने इस्तीफा देने का कोई विशेष कारण नहीं बताया परंतु उन्होंने कहा लगभग पार्टी के साथ तीस साल काम करके अच्छा लगा एवम इस्तीफा देने के साथ खुद को मिले सहयोग और मार्गदर्शन के लिए सोनिया गांधी और अन्य पार्टी के लोगो का धन्यवाद किया उन्होंने यह कहा की अब वह अपना समय जनकल्याण में देना चाहती है।

कुछ सूत्रों के मुताबिक और उनके करीबी लोगों का कहना की वह TMC में भी शामिल हो सकती है बता दें कि सुष्मिता देव असम की सिल्वर सीट से कांग्रेस पार्टी से सांसद रही बंगाल के बड़े नेता संतोष मोहन देव की बेटी है। सुष्मिता 2014 में पारिवारिक सीट के जरिए सांसद में पहुंची थी।