Deprecated: Creation of dynamic property JNews\WEBSTORIES\Init::$webstories is deprecated in /home/u618961335/domains/unnlive.com/public_html/wp-content/plugins/133299ca-jnews-webstories/include/class/class-init.php on line 36
मुंबई क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को किया गिरफ्तार, जाने क्या है पूरा मामला ? - UNN Live

सोमवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने मशहूर बॅालीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया है।

राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप है। बॅालीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के पति और

बड़े बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें दूसरे एप्स पर दिखाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

अश्लील फिल्में बनाने का है आरोप

पत्रकारों से वार्ता में क्राइम ब्रांच ने बताया है कि फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने मुंबई में अश्लील फिल्म बनाने और

उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का मामला दर्ज किया था।

क्राइम ब्रांच ने आगे यह भी बताया कि इस मामले में राज कुंद्रा के खिलाफ उनके पास पर्याप्त सबूत है

जिसके बुनियाद पर उनकी गिरफ्तारी की गई है इसके साथ ही इस मामले को लेकर जांच जारी है।

मामले में पहले भी हुई है गिरफ्तारी

आपको बता दें कि एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले पुलिस ने पिछले सप्ताह दो

एफआईआर दर्ज कर नौ लोगों को कथित तौर पर ऐक्टर्स को अश्लील फिल्म के लिए न्यूड सीन सूट करने के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इन फिल्मों को पेड मोबाइल एप्लिकेशन पर रिलीज किया गया था।

कई फिल्मी हस्तियां है शामिल

बहरहाल, आपको यह भी बता दें कि क्राइम ब्रांच ने सोमवार को पहले राज कुंद्रा से पूछताछ किया

और उसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।  गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में पहले भी कई

एक्टर व एक्ट्रेस को इस मामले में गिरफ्तार किया है जिनमें एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। 

जिनसे पूछताछ के बाद पता चला कि पॉर्न फिल्मों की शूटिंग मुंबई में ही होती थी,

लेकिन पुलिस के द्वारा ट्रैक होने के डर से वीडियो को अपलोड करने

के लिए विदेश के आईपी अड्रेस और सर्वर का इस्तेमाल होता था। 

पहले भी राज कुंद्रा रहे सुर्खियों में 

आपको बता दें इससे पहले भी राज कुंद्रा सुर्खियों में रहे है।

कुछ समय पहले ही अपनी एक्स वाइफ कविता को लेकर दिए गए बयान को लेकर भी वह चर्चा में रहे हैं। 

राज कुंद्रा अपनी एक्स वाईफ के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा था  कि

उनकी एक्स वाइफ कविता का उनके जीजा के साथ अफेयर था। उन्होंने कहा था, ‘मेरी मां ने मेरी पूर्व पत्नी कविता और

मेरे जीजा को एक साथ आपत्तिजनक स्थिति में कई बार रंगे हाथों पकड़ा था।’