Deprecated: Creation of dynamic property JNews\WEBSTORIES\Init::$webstories is deprecated in /home/u618961335/domains/unnlive.com/public_html/wp-content/plugins/133299ca-jnews-webstories/include/class/class-init.php on line 36
कारोबारी से हुई 45 लाख की लूट, बंदूक की नोक पर वारदात को दिया अंजाम - UNN Live

गाजियाबाद: हवाला की रकम बदलने आए बदमाशों ने चेन्नई के चावल कारोबारी से 45 लाख की लूट की कारोबारी द्वारा विरोध करने पर बदमाशो ने पिस्टल की बट से हमला कर कारोबारी को खून से लथपथ कर दिया। यह घटना दुर्गा स्तिथ एक वकील के चैंबर में हुई।

सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि चावल कारोबारी दिल्ली से एक करोड़ रुपए लेकर आया था। जहां कारोबारी से की गई लूट में वहा के वकील ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत 9 लोगों को हिरासत में लिया है।


‌कारोबारी की पहचान आनंद के नाम से हुई। आनंद चेन्नई के मुखपर में चावल का कारोबार करते है और फैंटला फूड के नाम से उनकी एक ट्रेडिंग कंपनी भी है। मिली जानकारी के मुताबिक आनंद गुरुग्राम में अपने चाचा के यहां रुका था और यहां से चावल और मसालों के खरीद, बिक्री की जानकारी ले रहा था।

कारोबारी आनंद का कहना है कि वह दो बैग लेकर गए थे, एक बैग में 45 लाख और दूसरे 55 लाख रुपए थे। आनंद ने बताया कि बदमाशों ने एक बैग छीन लिया लेकिन, दूसरा बैग वो नहीं छीन पाए। इस लूट के दौरान बदमाशों ने आनंद के सिर पर बंदूक के बट से वार भी किया। पुलिस के मुताबिक लुटेरों की जांच की जा रही है जानकारी मिलते ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।