Deprecated: Creation of dynamic property JNews\WEBSTORIES\Init::$webstories is deprecated in /home/u618961335/domains/unnlive.com/public_html/wp-content/plugins/133299ca-jnews-webstories/include/class/class-init.php on line 36
अब दो जन सेवा केंद्र यूपी में हर ग्राम पंचायत में खुलेंगे ,अब आपके गांव में ही बन जाएगा आय,जाति प्रमाण पत्र।। - UNN Live

आय जाति ,निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए गांव में रहने वालों को अब नहीं जाना होगा दूर ।अब उन्हें सिर्फ अपने ग्राम पंचायत में स्थापित जन सेवा केंद्र तक पहुंचना होगा।
वहां प्रमाण पत्र आसानी से बन जाएंगे सिर्फ आवेदन के बाद।

साथ ही जनसेवा केंद्रों पर सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा।
ग्राम पंचायत में पहली बार दो जन सेवा केंद्र स्थापित हो रहे हैंयह पैर उत्तर प्रदेश की सरकार योगी आदित्यनाथ की ओर से हुई है।

अब 24.50 करोड़ लोगों को मिला ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से लाभ।।

अब प्रति आवेदन मिलने वाले शुल्क में जन सेवा केंद्र संचालकों की तुलना में बढ़ोतरी हुई है। कोविड-19 के दौरान सरकार की ओर से की गई शुरुआत का लाभ गांव वालों को पूर्ण तरीके से मिला है। 59 हजार 639 लोग ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से कोविड टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

ई -डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से सरकार ने 36 विभागों की 267 शासकीय सेवाओं को जनसुविधा केंद्रों व इंटरनेट से जोड़ा है । सरकार की योजना से इसकी सुविधा 24.50 करोड़ लोग लाभ उठा चुके हैं।

10 करोड़ से अधिक प्रमाण पत्र डिजिलॉकर पर।

अब तक प्रदेश में 16 नवंबर 2020 से शुरू की गई सीएससी 3.0 योजना से प्रदेश में एक लाख 52 हजार 830 जन सेवा केंद्र स्थापित हो चुके है।
अब तक प्रदेश में 30.8 4 लाख से अधिक डिजिटल लॉकर योजना के तहत डिजिटल लॉकर खोले जा चुके हैं।

व्यवसाय शिक्षा प्रदेश में आईटीआई ,यूपी बोर्ड ,डिप्लोम की ओर से प्रमाण पत्र व अंकपत्र का डिजिटल लॉकर से इंटीग्रेशन भी पूरा हो चुका है ।