Deprecated: Creation of dynamic property JNews\WEBSTORIES\Init::$webstories is deprecated in /home/u618961335/domains/unnlive.com/public_html/wp-content/plugins/133299ca-jnews-webstories/include/class/class-init.php on line 36
अपने शरीर को बनाएं आयरन से भरपूर, डाइट में जरूर शामिल करें ये फूड्स - UNN Live

आप सभी जानते हैं आयरन हमारे शरीर के लिए कितना महत्वपूर्ण है। अगर हमारा शरीर सही तरीके से काम कर रहा है तो उसमें आयरन आवश्यक जरूरतों में से एक है।

आपके शरीर में आयरन की कमी होती है तो वह शरीर में खून की कमी को बढ़ावा देता है। आयरन की कमी का ध्यान हमें हमेशा रखना चाहिए। आयरन की कमी के कारण आंखों की रोशनी में कमी, हड्डियां कमजोर होती हैं ,और एनेमिया जैसी कई बीमारियां हो सकती हैं। आयरन हमारे हेल्थ स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद है ।आयरन की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये फूड्स।

सफेद बींस

सफेद बींस हड्डियों को मजबूत रखती हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम हड्डियों को भीतर से मजबूत बनाता है। इसको खाने से हड्डियों की कई बीमारियों से निजात पाया जा सकता है ।सफेद बींस महिलाओं के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। इसमें आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है

डार्क चॉकलेट

चॉकलेट का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। बच्चे से लेकर बूढ़े तक हर किसी को चॉकलेट पसंद होते हैं। डार्क चॉकलेट में आयरन होता है, जो कि व्यक्ति को सिर दर्द, शरीर में दर्द जैसी समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है।

पालक

पालक एक हरी सब्जी है। अक्सर पालक खाने की सलाह दी जाती है ,क्योंकि ये आयरन की कमी को दूर करता हैं। इसमें विटामिन सी होता है और ये ब्लड प्रेशर भी कम करता है।

मटर

मटर शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है। जिनके शरीर में आयरन की कमी है उन्हें जरूर इसका सेवन करना चाहिए। इसमें कई तरह के पोषक तत्व भी होते हैं।

अंगूर

अंगूर में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है. जो शरीर में हीमोग्लोबिन बनाता है, और हीमोग्लोबिन की कमी संबंधी बीमारियों को ठीक करने में सहायक होता है. अंगूर में मौजूद विटामिन सी बढ़ती उम्र को रोकता है. यह पेट के लिए काफी फायदेमंद है.