Deprecated: Creation of dynamic property JNews\WEBSTORIES\Init::$webstories is deprecated in /home/u618961335/domains/unnlive.com/public_html/wp-content/plugins/133299ca-jnews-webstories/include/class/class-init.php on line 36
आगरा में UEI ने भव्य महोत्सव का किया ओयजन - UNN Live

UEI ग्लोबल एजुकेशन ने बृहस्पतिवार को अपने खेल और सांस्कृतिक महोत्सव ले-विटेसे 2024 के पांचवें संस्करण का आयोजन किया।

इस तीन दिवसीय (8, 9 और 10 फरवरी) राष्ट्रीय खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूरे भारत में UEI ग्लोबल के सभी 9 परिसरों से 500 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

यह महोत्सव जीवंत भारतीय संस्कृति और परंपरा का मिश्रण है। जहां भारत के विभिन्न शहरों और राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, आगरा, लखनऊ ,पंजाब, लुधियाना, जालंधर, नई दिल्ली ,चंडीगढ़, जयपुर, पुणे और त्रिवेंद्रम से छात्र इस महोत्सव में हिस्सा लेने पहुंचे। इस महोत्सव की थीम अनेकता में एकता की भावना को बनाया गया है।

ले-विटेसे 2024 की शुरुआत बृहस्पतिवार को आगरा में UEI ग्लोबल एजुकेशन संस्थान के परिसर में हुई। इस तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों डॉ. सुशील सी गुप्ता (प्रिलुड पब्लिक स्कूल आगरा के निदेशक), अरविंद श्रीवास्तव (परेलुड पब्लिक स्कूल आगरा के प्रिंसिपल) मनप्रीत छबा (ताज व्यू आगरा के जीएम), अनिल शर्मा (जेपी पैलेस होटल आगरा के वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन्स), शेफ संजय अग्रवाल (ताज व्यू आगरा में एग्जीक्यूटिव शेफ), शेफ अजय माथुर (जेपी पैलेस होटल आगरा में एग्जीक्यूटिव शेफ) ने किया

आपको बता दें कि UEI ग्लोबल एजुकेशन, आतिथ्य और होटल प्रबंधन कार्यक्रम में 17 वर्षों की अपनी विरासत के तहत 20 हजार से अधिक छात्रों और पूर्व छात्रों के साथ उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न स्टार श्रेणी के होटलों में प्रशिक्षित और नियोजित कर रहा है।

संस्थान छात्रों में खेल और संस्कृति की भावना को बढ़ावल देने का भी प्रबल समर्थक रहा है। इसके साथ-साथ यहां व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण पर भी जोर दिया जाता है।

3 दिवसीय युवा महोत्सव में 2 दिन खेल और एक दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। जिसके तहत कुल 8 खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें इंडोर और आउटडोर दोनों खेल गतिविधियां जैसे क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन शामिल रहीं।

सांस्कृतिक उत्सव में नृत्य प्रतियोगिता गायन जैम सत्र और गाला नाइट में प्रत्येक राज्य की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली।

महोत्सव के पहले दिन बृहस्पतिवार को जयपुर और आगरा के बीच क्रिकेट का नॉकआउट मैच खेला गया। वहीं दिल्ली और पुणे के बीच फुटबॉल का नॉकआउट मैच हुआ।

शुक्रवार को सभी प्रतियोगिताओं के फाइनल मैच खेले जाएंगे। जबकि महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को सांस्कृतिक का आयोजन किया गया।