Deprecated: Creation of dynamic property JNews\WEBSTORIES\Init::$webstories is deprecated in /home/u618961335/domains/unnlive.com/public_html/wp-content/plugins/133299ca-jnews-webstories/include/class/class-init.php on line 36
चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा भारत, वैज्ञानिकों को मिल रहा आशीर्वाद - UNN Live

चंद्रयान 3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर सफलतापूर्वक उतारकर भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत की स्पेस एजेंसी ISRO ने उस इतिहास को रचा है जिसे दुनिया की बड़ी से बड़ी स्पेस एजेंसी नहीं कर पाई है।

चंद्रयान 3 के चांद पर कदम रखने के बाद से ही पूरे देश में जश्न का माहौल बरकार है। 144 करोड़ देश इस वक्त जश्न में डूबे हैं और हर कोई ISRO के वैज्ञानिकों को बधाईयां दे रहा है।

पीएम मोदी और सीएम योगी ने कहा कि ISRO के वैज्ञानिकों ने जो कीर्तिमान स्थापित किया उससे नए भारत की शक्ति का ऐहसास अब दुनिया को हो जाएगा। नया भारत अब सूर्य और शुक्र की ओर बढ़ रहा है।

बीजेपी की महिला फायर ब्रांड प्रवक्ता रितु सिंह ने भी 144 करोड़ देशवासियों को बधाई दी है। रितु सिंह ने चंद्रयान 3 की सफलता को भारत के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि बताया है।

बीजेपी नेता ने अपने बयान में कहा कि, विश्व के बहुत से देश चांद के दक्षिणी ध्रुव पर जाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन भारत ने सबसे पहले दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखकर ये साबित कर दिया है कि भारतवासी कुछ भी कर सकते हैं।

रितु सिंह ने कहा कि, चंद्रयान 3 के लिए भारत के बहुत से वैज्ञानिकों ने अधक परिश्रम किया है और उनके परिश्रम का ही परिणाम है कि दुनिया के ताकतवर से ताकतवर देश आज भारत के साथ मिलकर स्पेस साइंस में काम करना चाहते हैं।

ISRO के वैज्ञानिकों को पीएम मोदी का जो साथ मिला है उसके बारे में बोलते हुए बीजेपी प्रवक्ता रितु सिंह रावत ने कहा कि पीएम मोदी ने जो कदम उठाया उससे दुनिया में भारत की छवि बदली है।

रितु सिंह ने बताया कि पीएम मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों के हौसले में कमी नहीं आने दी जिसका परिणाम ये रहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने वो कारनाम कर दिखाया जिसके लिए कभी न्यूयॉर्क टाइम्स जैसे अखबार हमारा मजाक उड़ाया करते थे।

आज भारत के युवा वैज्ञानिक मंगल को पीछे छोड़ सूर्य और शुक्र पर जाने की बात कर रहे हैं। रितु सिंह ने कहा कि भारत के वेद, पुराण और विज्ञान में इतनी शक्ति है कि वो ब्रह्मांड में अपना परचंम फैलाने के लिए तैयार हैं।

बीजेपी प्रवक्ता ने चंद्रयान 3 मिशन में शामिल महिला वैज्ञानिकों को खास तौर पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस मिशन में नारी शक्ति के कार्य को भूल नहीं सकते हैं। ये मिशन बिना नारी शक्ति के पूरा होना असंभव था साथ उन्होंने कहा कि देश में अगर बेटियों को शिक्षा की आजादी मिले तो वो देश के विकास में अपना योगदान देने के लिए हर पल तैयार रहती हैं।

आपको बता दें कि रितु सिंह की पहचान एक निस्वार्थ समाजसेवी के रूप में है। इन्होंने साल 2007 से समाज सेवा कार्य शुरू किया था जो निरंतर चला रहा है। बीजेपी की महिला प्रवक्ता ने अबकत कई ऐसे सामाजिक कार्य किए है जिसकी जितनी ही तारीफ की जाए कम होगी। खास बात ये है कि ये अपने सामाजिक कार्य को मीडिया में न लाकर धरातल पर उतारने में ज्यादा विश्वास रखती हैं।

Master of Social Work की पढ़ाई करने के बाद अब ये Sociology में Ph.D. कर रहीं हैं जिससे समाज में और बेहतर तरीके से कार्य किया जा सके।