Deprecated: Creation of dynamic property JNews\WEBSTORIES\Init::$webstories is deprecated in /home/u618961335/domains/unnlive.com/public_html/wp-content/plugins/133299ca-jnews-webstories/include/class/class-init.php on line 36
यूपी में सामूहिक हत्या से फैली सनसनी, फरसे से उतारा मौत के घाट फिर खुद को भी मारी गोली - UNN Live

यूपी के मैनपुरी में जघन्य अपराध को अंजाम देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक ही परिवार के 5 लोगों और एक दोस्त की हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोपी ने 5 लोगों को फरसे से काट डाला और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। 

मरनेवालों में 2 भाई, भाई की पत्नी, जीजा और एक दोस्त शामिल हैं इसके अलावा आरोपी ने मामा और पत्नी को भी हमला कर घायल कर दिया। ये सामूहिक हत्याकांड किशनी थाने के गोकुलपुर अरसारा गांव का है।  

मैनपुरी में सामूहिक हत्या 

इस सामूहिक हत्याकांड की सूचना मिलने पर किशनी के थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वहां डेरा जमा दिया। 

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी। 

मीडिया को जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि सोहवीर पुत्र सुभाष चंद्र यादव ने अपने परिवार 5 लोगों की हत्या फरसे से की और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। 

फिलहाल पुलिस वारदात को अंजाम देने की वजह तलाश कर रही है।