Deprecated: Creation of dynamic property JNews\WEBSTORIES\Init::$webstories is deprecated in /home/u618961335/domains/unnlive.com/public_html/wp-content/plugins/133299ca-jnews-webstories/include/class/class-init.php on line 36
गर्मी के सितम से मिली राहत, तापमान में भी गिरावट - UNN Live

दिल्ली-NCR में आज मौसम ने करवट ली है, दिल्ली-नोएडा के कई इलाकों में आज 19 जून को दिन की शुरुआत हल्की बूंदाबांदी और बारिश के साथ शुरु हुई।

मौसेम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो आज दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिल सकेगी लेकिन उमस बरकरार रहेगी।

मौसम वैज्ञानिकों ने दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।

पंजाब के उत्तरी और पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में बादलों की गरजना रहेगी और छिटपुट बारिश भी हो सकती है।

इसके अलावा हरियाणा के कोसली, सोहाना, रेवाड़ी, पलवल और नारनौल में भी हल्की बारिश हो सकती है।