Deprecated: Creation of dynamic property JNews\WEBSTORIES\Init::$webstories is deprecated in /home/u618961335/domains/unnlive.com/public_html/wp-content/plugins/133299ca-jnews-webstories/include/class/class-init.php on line 36
अभेद्य किले में बदली दिल्ली, G20 के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम - UNN Live

G20 शिखर सम्मलेन की तैयारियां दिल्ली में पूरी कर ली गई हैं। सम्मेलन में आने वाले राष्ट्राध्यक्षों की सुरक्षा के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।

G20 सम्मेलन में सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली मेट्रो के आवागमन के लिए दिल्ली पुलिस की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।

8 से 10 सितंबर तक दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन पूरी तरह से बंद रहने वाले हैं। इसके अलावा सुरक्षा के मद्देनजर सभी प्राइवेट और सरकारी ऑफिस, शिक्षण संस्थान, बैंक और वित्तीय संस्थान भी बंद रहेंगे।

बंद रहेंगे ये मेट्रो स्टेशन

दिल्ली पुलिस की तरफ से जारी किए गए आदेश के मुताबिक 8 से 10 सितंबर के दौरान IIT, आरके पुरम, मोती बाग, मुनिरका, बीकाजी कामा प्लेस और सदर बाजार कैन्टोमेंट मेट्रो स्टेशन पर आवागमन VIP मूवमेंट के दौरान पूरी तर से बंद रहेगा।

इन सभी स्टेशन पर यात्री न तो स्टेशन के अंदर आ सकते हैं और न ही स्टेशन के बाहर जा सकते हैं। इस दौरान कोई भी यात्री इन स्टेशनों के आसपास तक पहुंचना चाहता है तो उसे किसी और स्टेशन पर उतरना पड़ेगा।

पूरी तरह से बंद रहेगा सुप्रीम कोर्ट स्टेशन

G20 सम्मेलन में दिल्ली पुलिस सुरक्षा में कहीं भी छोटी से चूक बर्दाश्त नहीं करना चाहती। दिल्ली पुलिस ने धौलाकुआं, खान मार्केट, जनपथ, सुप्रीम कोर्ट के साथ भीकाजी कामा प्लेस मेट्रो स्टेशन को सेंसिटिव एरिया घोषित किया है।

G20 सम्मेलन के आयोजन स्थल के सबसे पास वाले स्टेशन सुप्रीम कोर्ट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

क्‍या खुला रहेगा और क्‍या बंद…?

G20 सम्मेलन की सुरक्षा को लेकर प्राइवेट और सरकारी ऑफिस, बैंक, शिक्षण संस्थान के साथ दिल्ली पुलिस कनॉट प्लेस, खान मार्केट, शराब मार्केट (जो नई दिल्ली पुलिस एरिया में आती हैं) को बंद करने का आदेश दिया है।

G20 सम्मेलन 9 से 10 सितंबर तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, और ब्राजीली राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने G20 में शामिल होने की पुष्टि पहले ही कर चुके हैं।