Deprecated: Creation of dynamic property JNews\WEBSTORIES\Init::$webstories is deprecated in /home/u618961335/domains/unnlive.com/public_html/wp-content/plugins/133299ca-jnews-webstories/include/class/class-init.php on line 36
सेक्टर-112 में हुआ कार्यकारणी का विस्तार, धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस - UNN Live

देश में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया या फिर ये कहें पूरा भारत आज तिरंगा मय रहा। 15 अगस्त के दिन देश का हर शख्स भारत माता की जय के नारे लगाता  दिखा।

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस Rwa-112 नोएडा द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, कार्यक्रम में सेक्टर के बच्चों ने बढ चढ़कर हिस्सा लिया व छोटे छोटे बच्चों द्वारा मन्त्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुतियाँ दी गईं।

RWA अध्यक्ष नागेंद्र सिंह जी ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए देश पर प्राण न्योछावर करने वाले बलिदानियों को नमन किया, जिसके बाद सेक्टर वासियों की सहमति से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें विकास चौधरी जी को महासचिव,अमोल सिंह जी को सहसचिव,P.N विश्वकर्मा जी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री नरोतम शर्मा वित्तीय संबंधी व श्रीमति लता शर्मा जी को संस्कृति सचिव सभी की सहमति से नियुक्त किया गया।

नवगठित टीम द्वारा सभी सेक्टर वासियों का आभार व धन्यवाद प्रकट किया व सेक्टर के हित में रात-दिन कार्य करने हेतु संकल्प लिया।