Deprecated: Creation of dynamic property JNews\WEBSTORIES\Init::$webstories is deprecated in /home/u618961335/domains/unnlive.com/public_html/wp-content/plugins/133299ca-jnews-webstories/include/class/class-init.php on line 36
सीएम योगी के खौफ से अकबर का सरेंडर, समाधान दिवस के दिन CO के सामने जेल की करने लगा मांग - UNN Live

अयोध्या में थाना दिवस के दिन सीएम योगी आदित्यनाथ का खौफ देखने का मिला, जब डेढ़ साल से फरार बदमाश ने पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते हुए सरेंडर करने पहुंचे।

बदमाश अपने सीने पर पट्टी लगाकर CO रुदौली सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी के सामने पहुंचा और खुद को जेल में भेजने की मांग करने लगा।

मिली जानकारी के मुताबिक फरवरी 2022 से गोवंश की हत्या के मामले में अभियुक्त अकबर अली फरार चल रहा था और इस मामले में उसकी आरोपी पत्नी को पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया था।

रुदौली के शुजागंज चौकी क्षेत्र में हुए गोवंश की हत्या के मामले में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया था। रुदौली कोतवाली में अकबर अली के सरेंडर करने के तरीके देखर सभी अधिकारी भी अपने आंखों पर विश्वास नहीं कर पा रहे थे।

समाधान दिवस के दिन डेढ़ साल से फरार अकबर अली ने CO सतेंद्र भूषण तिवारी से कहा कि मुझे जेल भेज दें और आगे से ऐसी गलती नहीं करूंगा।

दरअसल फरवीर 2022 में कुछ अपराधियों ने शुजागंज चौकी क्षेत्र के ऐथर गांव में 6 लोगों ने मिलकर एक गोवंश की निर्मम हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में छापेमार कार्रवाई की और सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

ऐथर गांव में हुए इस गोवंश हत्या कांड में शामिल 6 आरोपियों में से 5 को पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया था। वहीं अकबर अली पुलिस की पहुंच से दूर था।

अकबर अली की तलाश में रुदौली कोतवाल देवेंद्र सिंह ने कई बार छापेमार कार्रवाई की लेकिन आरोपी उनके हाथ नहीं बल्कि चकमा देकर फरार हो जाया करता था।

SP के निर्देश के बाद CO रुदौली सतेंद्र भूषण तिवारी की अगुवाई में देर रात छापेमार कार्रवाई की गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। समाधान दिवस के दिन CO रुदौली जनता की समस्याएं सुन रहे थे तभी अकबर अली गिड़गिड़ाते हुए सबके सामने खुद को जेल भेजने की मांग करने लगा।