Deprecated: Creation of dynamic property JNews\WEBSTORIES\Init::$webstories is deprecated in /home/u618961335/domains/unnlive.com/public_html/wp-content/plugins/133299ca-jnews-webstories/include/class/class-init.php on line 36
सिनेमाघरों में फिल्में मचाएंगी ‘गदर’ और जनता कहेगी ‘OMG’! - UNN Live

दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी नई फिल्म बड़े मियां-छोटे मियां की शूटिंग में व्यस्त हैं।

फिल्म बड़े मियां-छोटे मियां में अक्षय कुमार के साथ टाइगर श्रॉफ भी अपने अभिनय का दम दिखाते नजर आएंगे। वहीं अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म OMG-2 का इंताजर उनके फैंस बेताबी से कर रहे हैं। उधर फिल्म मेकर्स ने भी OMG-2 के सिनेमाघरों में उतारने की तारीख का ऐलान कर दिया है।

खिलाड़ी कुमार की OMG-2 फिल्म की भिड़ंत सनी देओल की फिल्म गदर-2 से टक्कर लेगी। पहले कयास लगाया जा रहा था कि मेकर्स फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज करेंगे लेकिन बॉलीवुड के खिलाड़ी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म OMG-2 का पोस्टर रिलीज करते हुए मूवी की रिलीज डेट भी जारी कर दी है।

OMG-2 में अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम अहम किरदार में हैं। बताया जा रहा है कि इस बार ये फिल्म शिक्षा व्यवस्था पर एक कटाक्ष के रूप में सिनेमाघरों में लोगों के सामने आए गी।

बॉक्स ऑफिस पर 11 अगस्त को बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ कुमार और ‘गदर’ सनी देओल को टक्कर देने के लिए अभिनेता रणबीर कपूर अपनी फिल्म ‘एनिमल’ को भी लेकर आ रहे हैं। अब फैंस तीनों ही फिल्मों के लिए काफी ज्यादा उत्साह में नजर आ रहे हैं।