Deprecated: Creation of dynamic property JNews\WEBSTORIES\Init::$webstories is deprecated in /home/u618961335/domains/unnlive.com/public_html/wp-content/plugins/133299ca-jnews-webstories/include/class/class-init.php on line 36
सनातन नहीं होगा खत्म, सबूत है 700 करोड़ की लागत से बना ये मंदिर - UNN Live

संयुक्त अरब अमीरात में बुधवार को पहले सनातनी मंदिर का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया। इस मंदिर को भी अयोध्या में बने राम मंदिर के जैसे ही नागर शैली में बनाया गया है।

27 एकड़ जमीन पर बनाए गए इस मंदिर को 700 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है, खास बात ये है कि मंदिर के लिए जमीन का दान संयुक्त अरब अमीरात ने किया है। मंदिर के उद्घाटन के लिए 10 फरवीर से ही ‘सद्भावना महोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

मंदिर में 15 कहानियां भारत की

ये मंदिर दुबई-अबू धाबी शेख जायेद हाइवे पर अल रहबा के पास बनाया गया है। इस मंदिर को बनाने का काम बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) ने किया है। इस संस्था ने दिल्ली में बने अक्षरधाम मंदिर का निर्माण किया है। इस मंदिर के 7 शिखर बनाए गए हैं जो संयुक्त अरब अमीरात के सभी अमीरात का प्रतिनिधित्व करता है। इस मंदिर में रामायण और महाभारत सहित भारत की 15 कहानियों का वर्णन किया गया है। इसके अलावा मंदिर के अंदर मिस्र, एजटेक, माया, यूरोपिय, अफ्रीकी और चीनी की कहानियों को दर्शाया गया है। मंदिर में दो गुंबद भी हैं जो ‘शांति’ और ‘सौहार्द’ को दर्शाता है।

मंदिर में राम के साथ शिव भी

बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) के प्रमुख स्वामी ब्रह्मविहरिदास ने बताया कि मंदिर में बनाए गए सातों शिखरों पर भगवान शिव, भगवान राम, भगवान जगन्नाथ, भगवान कृष्ण, तिरुपति बालाजी, भगवान स्वामीनारायण के साथ भगवान अयप्पा की मूर्तियां हैं। स्वामी ब्रह्मविहरिदास ने कहा कि सातों शिखर सात भगवान को सर्मपित किया गया है। इन शिखर में धर्म और संस्कृतियों की संबंध बनाया गया है।