क्या आपने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा, उसके बौद्धिक विकास के लिए आश्वस्त होना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए उपयोगी है। आज हम आपको एक ऐसे गुरुकुल के बारे में बातने जा रहे हैं जहां पर बच्चों को किताबी कीड़ा या फिर रट्टू तोता बनाने का काम नहीं किया जाता है, इस गुरुकुल में शिक्षार्थ आइए सेवार्थ जाइए की भावना आपको इसकी बाउंड्री में दिखाई देगी।

हम आपको अंबाला जिले के बराड़ा में स्थित गुरुकुल बराड़ा के बारे में बता रहे हैं। प्रबंधन के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस गुरुकुल में सत्र 2024-2025 के लिए अब तक 300 से अधिक बच्चों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। तो अगर आप भी अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास और अच्छी शिक्षा देने के लिए तैयार हैं तो आप गुरुकुल बराड़ा के द्वार जा सकते हैं।

बताया जा रहा कि गुरुकुल बराड़ा में 12 दिसंबर 2024 को रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख हो सकती है और 17 दिसंबर 2024 से यहां पर इंट्रेन्स टेस्ट लिया जाएगा।

गुरुकुल बराड़ा क्यों बन रहा इतना खास?

किसी भी विद्यालय और गुरुकुल को खास बनाता है वहां पर मिलने वाली शिक्षा और संस्कार। गुरुकुल बराड़ा में दोनों ही चीजों का स्तर बहुत उच्चे दर्जे का माना गया है। दरअसल ये गुरुकुल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से जुड़ा हुआ अंग्रेजी माध्यम गुरुकुल है, साथ ही अध्यापन क्षेत्र में अनुभवी शिक्षक बच्चों को शिक्षा देते हैं।

नैतिकता और अनुशासन

अध्यात्म जीवन का मार्गदर्शक है। गुरुकुल का एक प्रमुख अंग नैतिकता एवं अनुशासन है। गुरुकुल बराड़ा में हर सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक बच्चों के हर समय निर्धारित होता है। जिसमें शामिल है योग, पढ़ाई, खेल-कूद, इंग्लिश स्पीकिंग, फॉरेन भाषा, डान्स और ड्रामा सहित अन्य कार्यक्रम शामिल हैं।

गुरुकुल बराड़ा के अंदर मिलने वाली सेवाएं

अक्सर कहा जाता है कि जैसा खाओ अन्न वैसा रहे मन। किसी हद तक ये कहावत सत्य भी है क्योंकि इसके कई प्रमाण हमारे वेद और पुराण में मिलते हैं। शुद्ध घी, तेल और ताजी सब्जियों से बना विभिन्न प्रकार का शुद्ध शाकाहारी भोजन यहां बच्चों को बड़े ही मन के साथ परोसा जाता है। इसके अलावा गुरुकुल बराड़ा ही अपनी गौशाला है जहां से आने वाले शुद्ध दूध को बच्चों को पीने के लिए दिया जाता है। इसके अलावा गुरुकुल के अंदर ही सोलर हीटर, RO वॉटर प्लांट, दर्जी, सैलून और धुलाई के सेवाएं भी उपलब्ध हैं।

कैसे करें आवेदन?

गुरुकुल बराड़ा में आवेदन के लिए आप इस लिंक पर क्लिक करें- https://gurukulbarara.com/ यहां आपको गुरुकुल से जुड़ी हुई जानकारी के साथ-साथ एडमिशन के लिए हेल्प लाइन नंबर भी दिए गए हैं। जहां आप बात कर अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।