बेटियों को दो इतनी पहचान, बड़ी होकर बने देश की शान और देश की सुप्रिद्ध महिला समाजसेवी रितु सिंह रावत आज देश की शान बढ़ाने का काम कर रहीं हैं।

निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करने की वजह से रितु सिंह रावत को समाज में अलग ही स्थान दिया जा रहा है। समाज में इनकी बढ़ती लोकप्रियता और सेवाभाव को देखते हुए श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास की तरफ से रितु सिंह रावत को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किय गया है।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री अश्विनी शर्मा ने समाजसेवी रितु सिंह रावत को नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि, न्यास की महिला शक्ति को अब और बल मिलेगा साथ ही श्रीकृष्ण के मंदिर के पास से ईदगाह के हटाने की मुहिम को और बल मिलेगा।

रितु सिंह रावत ने इस मौके पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री अश्विनी शर्मा, राष्ट्रीय सचिव बीडी शर्मा सहित अन्य सदस्यों को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया।

रितु सिंह रावत ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास की तरफ से जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है उन पर खरा उतरने की उनकी कोशिश लगातार जारी रहेगी।

रितु सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के साथ जुड़कर उनका सम्मान और बढ़ गया है और श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष के लिए वो हमेशा आगे बढ़कर भूमिका का निर्वहन करेंगी।

कौन है रितु सिंह रावत?

इन महान समाजसेविका का जन्म दिल्ली में एक सेना के जवान के घर में हुआ था। पिताजी के सेना में होने के कारण इनके अंदर अनुशासन और देशसेवा की शिक्षा बचपन से ही मिली। आपको बता दें कि इन्होंने सोशल वर्क में मास्टर्स किया है और सोशियोलॉजी में Ph.D कर रही हैं, आपको बता दें कि साल 2007 से आज तक ये लोगों की निस्वार्थ भाव से कर रही हैं।

राजनीतिक शुरुआत कब से हुई?

रितु सिंह रावत ने ग्रेजुएशन के दौरान की अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। साल 2013 में इन्होंने BSP से न्यू दिल्ली से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ा था और इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में काम किया। इसके बाद साल 2017 में इन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया।

एक लेखिका के रूप में बनाई नई पहचान

समाजसेविका और राजनेता के अलावा इन्होंने अपनी पहचान एक लेखिका के तौर बनाई है। आपको बता दें कि रितु सिंह की अब तक 2 किताबें छपी हैं जिनके नाम हैं पोटली किस्सों की और कहानियां हम सब की। इसके अलावा स्टोरी मिरर पर रितु सिंह की कई कहानियां और किताबें पढ़ सकते हैं। आपको बता दें कि मिरर स्टोरी के अलावा आप इनको अखबारों, मैग्जीन, सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी पढ़ सकते हैं।