राष्ट्रीय सवर्ण वाहिनी ने अपने संगठन का विस्तार किया है, संगठन के अध्यक्ष आचार्य पंडित गीतेश शर्मा वत्स ने संगठन में महिला मोर्चा का अध्यक्ष दिग्गज समाज सेविका रितु सिंह रावत को बनाया है।

आज दिल्ली में रितु सिंह रावत को उनके आवास पर नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया और इस अवसर पर राष्ट्रीय सवर्ण वाहिनी के अध्यक्ष आचार्य पंडित गीतेश शर्मा वत्स के साथ संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एस.के शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर दिग्विजय सिंह, राष्ट्रीय सचिव पंकज शर्मा, संगठन के मीडिया प्रभारी ठाकुर मुनेश सिंह राणा और अन्य कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

राष्ट्रीय सवर्ण वाहिनी की महिला मोर्चा अध्यक्ष ने भी पदभार ग्रहण कर अपनी खुशी जाहिर की और संगठन को मजबूत बनाने और विस्तार करने की बात कही, साथ ही उन्होंने इस अवसर शॉल ओढ़ाकर स्वागत और सम्मान किया है।

क्या है राष्ट्रीय सवर्ण वाहिनी?

वैसे देश में कई ऐसे संगठन हैं जो इस वक्त देश में काम कर रहे हैं लेकिन, राष्ट्रीय सवर्ण वाहिनी वो संगठन है जो देश में शोषित और वंचित सवर्ण की आवाज बन गई है।

ये एक मात्र ऐसा संगठन है जो किसी भी तरह से वित्तीय सहायता से पोषित नहीं है और न ही किसी पार्टी द्वारा इसे चलाया जाता है।

राष्ट्रीय वाहिनी परिवार के अध्यक्ष आचार्य पंडित गीतेश शर्मा वत्स जी कहते हैं कि ये संगठन किसी भी रूप में राजनैतिक नहीं है और राजनीति के लिए इस संगठन का इस्तेमाल कभी नहीं किया जाएगा।

किन-किन राज्यों में है राष्ट्रीय सवर्ण वाहिनी

राष्ट्रीय सवर्ण वाहिनी बहुत तेजी से सवर्णों की आवाज बनता जा रहा है। संगठन इस वक्त उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में तेजी से विस्तार पर है और जल्द ही महिला मोर्चा का विस्तार किया जाएगा। संगठन में अबतक 3 हजार से अधिक लोग शामिल हो चुके हैं।

आपको बता दें कि जातिगत आरक्षण को खत्म करके आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग करने वाला ये पहला संगठन है और इसके लिए संगठन के सभी पदाधिकारी भी लगातार जनता के बीच जाकर लोगों को जातिगत आरक्षण से होने वालि हानि के बारे में समझा रहे हैं।

जातिगत आरक्षण के अलावा एससी एसटी एक्ट, जनसंख्या नियंत्रण कानून, भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने हेतु, गौ माता को राष्ट्रीय गौ माता घोषित कराने हेतु, मंदिरों को सरकार से मुक्त कराने और हिंदुओं को खुलेआम गाली देने पर कानून बनाने जैसे अन्य कई विषयों पर राष्ट्रीय सवर्ण वाहिनी बड़ी ही तेजी से कार्य कर रही है।