कोरोना के बाद रियल्टी मतलब की रियल एस्टेट सेक्टर ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है।

जैसे अमेरिका के न्यू यॉर्क शहर की पहचान उसकी गगनचुंबी इमारते हैं ठीक उसी तरह अब यूपी के नोएडा और ग्रेटर नोएडा की पहचान बनती जा रही है।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में इंवेस्टमेंट तो बेहतरीन तरीके से हो रहा है और अब इसकी खूबसूरती में चार-चांद लगाने जा रहे हैं साया ग्रुप के CMD विकास भसीन ऐसा मॉल बना रहे हैं जहां पर खीरदारी करने का अपना एक अलग ही अनुभव होगा।

साया ग्रुप ने इस मॉल के लगभग 25 प्रतिशत काम को पूरा कर लिया और 2025 तक ये मॉल लोगों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हो जाएगा।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर 129 में बनने वाला ये मॉल 150 फिट ऊंचा होने वाला है और इसमें करीब 9 मंजिल होंगे।
हर मंजिल पर लक्जरी ब्रांड्स की एक चेन होगी। कंपनी ने मॉल के निर्माण में 2000 करोड़ रुपये का निवेश करने की बात कही है, जो कई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

साया ग्रुप का लक्ष्य भारत में एक शानदार शॉपिंग डेस्टिनेशन बनाना है। इमारत को DP आर्किटेक्ट्स ने डिजाइन किया है।
साया ग्रुप मॉल का 70% क्षेत्र अपने पास रखेगा और 30% हिस्सा निवेशकों को बेचागा।

CMD विकास भसीन ने मीडिया को बताया कि बेसमेंट में हाइपरमार्केट होगा, वहीं बेसमेंट में पार्किंग के अलावा चौथी मंजिल से लेकर नवीं मंजिल तक मल्टी लेवल पार्किंग भी होगी।

साया ग्रुप के इस गगनचुंबी मॉल में 1600 कारों को एक साथ खड़ी करने लिए एक बड़ी पार्किंग भी होगी। विकास भसीन ने बताया कि इस मॉल में नोएडा और दिल्ली के कुछ बड़े रेस्तरां भी होंगे, कुछ मशहूर पब और बार भी होंगे।

वैसे ये मॉल भारत का सबसे ऊंचा मॉल होने वाला है लेकिन आइए अब आपको भारत के कुछ चुनिंदा मॉल्स के बारे में बताते हैं जो दुनिया के बड़े-बड़े मॉल्स को टक्कर दे रहे हैं।

कोच्ची का लूलू मॉल

ये मॉल कमर्शियल एरिया के मामले में भारत के सबसे बड़ा मॉल है। इस 4 मंजिला मॉल में 250 से अधिक आउटलेट हैं। इस मॉल में दुनिया के 100 से अधिक ब्रांड मौजूद हैं। भारत के सबसे बड़े हाइपरमार्केट में से एक मार्केट इस मॉल में खुला है।
मॉल में आप 2500 सीटों के साथ मल्टी कुजीन फूड कोर्ट को इंजॉय कर सकते हैं, PVR की A-9 स्क्रीन के साथ गोल्ड क्लास मल्टीप्लेक्स भी शामिल है।


स्पोर्टस एक्टीविटी की बात करें तो आइस स्केटिंग रिंक, 12-लेन की बॉलिंग साइड, ट्रैम्पोलिन पार्क, एक 5D थिएटर के साथ कई मनोरंजक सवारी और आर्केड गेम भी हैं।

नोएडा का DLF मॉल

DLF मॉल ऑफ इंडिया, दिल्ली-NCR के सबसे लोकप्रिय शॉपिंग मॉल में स्थान रखता है। इस मॉल में 7 मंजिलें है जिसमें 5 मंजिलें पूरी तरह से AC से लैस है।
यहां मार्केट प्लेस, इंटरनेशनल बुलेवार्ड, द हाई स्ट्रीट, फैमिली वर्ल्ड और लीजर लैंड मतलब ये कि मॉल का हर भाग एक विशेष श्रेणी के लिए बनाया गया है।


100 से अधिक फैशन लैब के साथ लगभग 330 ब्रांड मॉल में शामिल है। 50 से अधिक तो फूड और ड्रिंक्स के आउटलेट आपको इस मॉल में मिल जाएंगे।
मॉल में मनोरंजन के कई क्षेत्र भी बनाए गए हैं जिसमें PVR का 7 स्क्रीन मल्टीप्लेक्स, गेमिंग सेंटर और स्मैश भी शामिल है।

हैदराबाद में बना सारथ सिटी कैपिटल मॉल

ये मॉल हैदराबाद के सबसे बड़े मॉल में से एक है। सारथ सिटी कैपिटल मॉल में आपको फैशन, आभूषण, होम डेकोर, इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ दुनिया के 430 से अधिक इंटरनेशनल और लोकल ब्रांड मिल जाएंगे।
गचीबावली-मियापुर रोड पर बने इस मॉल में 8 मंजिल शामिल है। इस मॉल में लोगों को रोजमर्रा की चीजों के साथ एंटीक चीजें भी मिलती हैं।


सारथ सिटी कैपिटल मॉल में मनोरंजन के लिए AMB सिनेमाज ने 7-स्क्रीन का मल्टीप्लेक्स खोला है, इसके अलावा यहां आपको इनडोर एडवेंचर पार्क, ट्रैम्पोलिन पार्क, स्नो थीम पार्क भी मिलेगा।
हैदराबाद के इस मॉल में स्वाद की बात करें तो वो भी बेमिसाल है। यहां 2 बड़े फूड कोर्ट बनाए गए हैं, कई कैफे, रेस्तरां और फास्ट फूड ज्वाइंट वेंचर भी शामिल हैं।
आपको बता दें कि इस मॉल में 5000 से ज्यादा गाड़ियों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है।

नवाबों के शहर का लूलू मॉल

यूपी की राजधानी और नवाबों के शहर लखनऊ में लूलू शॉपिंग मॉल 45.9 एकड़ में फैला है। 19 लाख स्क्वायर फीट में बना ये मॉल भारत के सबसे बड़े मॉल्स में से एक है। 300 से अधिक इंटरनेशनल और नेशनल ब्रांड शामिल हैं।


इस मॉल का उद्घाटन 11 जुलाई 2022 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया गया था। इस मॉल को लंदन के आर्किटेक्ट्स ने डिजाइन किया है और ये मॉल एक बेंचमार्क भी बन चुका है।