Deprecated: Creation of dynamic property JNews\WEBSTORIES\Init::$webstories is deprecated in /home/u618961335/domains/unnlive.com/public_html/wp-content/plugins/133299ca-jnews-webstories/include/class/class-init.php on line 36
योग दिवस पर बच्चों ने सीखा फिटनेस का मंत्र, नोएडा के जागरण पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन - UNN Live

9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दुनिया में काफी जोर सोर के साथ मनाया गया। पीएम मोदी ने UN मुख्यालय में जहां योग किया वहीं केंद्रीय गृहमंत्री शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी योग के जरिए फिट रहने का मंत्र दिया।

यूपी के नोएडा में युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर योग सत्र में हिस्सा लिया और योग के जरिए अपने आप को स्वस्थ रखने का तरीका भी सीखा। 

Fitness IQ के संस्थापक अभिषेक प्रसाद ने नोएडा के जागरण पब्लिक स्कूल में योग की शिक्षा दी। इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने योग के जरिए अपने आपको स्वस्थ रखने का मंत्र लिया। अभिषेक प्रसाद  ने अपने क्लास में योग के साथ ही कार्डियो एक्सरसाइज और क्रॉस फिट कार्डियो का अभ्यास कराया।  

Fitness IQ के संस्थापक अभिषेक प्रसाद का मानना है कि काफी लोगों को योग से फायदा हुआ है और भारत के हर नागरिक को स्वस्थ रखना हमारा संकल्प है। 

स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत

Fitness IQ के संस्थापक अभिषेक प्रसाद का कहना है कि, जब तक भारत के लोग स्वस्थ नहीं होंगे तब तक भारत के विकास की गति धीमी रहेगी, आने वाले वक्त में भारत विश्व गुरु तो बनेगा ही साथ ही दुनिया को फिटनेस का मंत्र भी भारत से ही लोगों को मिलेगा। 

जागरण पब्लिक स्कूल में आयोजित इस योगा डे के कार्यक्रम में Oneteo के ओनर संजीव कुशवाहा भी शामिल हुए और बच्चों के साथ मिलकर योग किया। 

योग के सकारात्मक प्रभाव

जागरण पब्लिक स्कूल की सीनियर कोऑर्डिनेटर संगीता विश्वनोई   ने कहा कि शांति पूर्ण माहौल बनाने में योग एक अहम भूमिका निभाता है, योग के जरिए हम खुद को तनाव मुक्त रख सकते हैं। योग के सकारात्मक प्रभाव की बात करें तो ये हमारे बौद्धिक विकास के लिए ये उपयोगी तो है कि साथ में हमारी एकाग्रता को भी बढ़ाता है। अगर बच्चे रोजाना योग करते हैं तो वो अपनी स्मृति को भी बढ़ा सकते हैं।