दिल्ली में इन दिनों अपराध की बाढ़ आई है ऐसा हम कह सकते हैं । दिल्ली के आरके पुरम थाना क्षेत्र में आज सुबह 2 महिलाओं को बदमाशों ने गोली मार दी जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई ।
दरअसल रविवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे 24 से ज्यादा बदमाश के एक युवक को मारने के लिए उसके घर में घुस गए, जिसके बाद दरवाजा नहीं खोलने पर बदमाशों ने युवक के घर पर फायरिंग कर दी ।
इस दौरान युवक तो बचकर भाग निकला लेकिन उसकी दोनों बहनों को गोली लग गई जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई ।
वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश मौके से फरार हो गए, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलसि ने पूरे मामले में पड़ताल शुरु कर दी ।
गोली चलाने वाले 2 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है ।

Recent Comments