Deprecated: Creation of dynamic property JNews\WEBSTORIES\Init::$webstories is deprecated in /home/u618961335/domains/unnlive.com/public_html/wp-content/plugins/133299ca-jnews-webstories/include/class/class-init.php on line 36
आज सांसद बृजभूषण शरण सिंह गरजेंगे और जनता बोली सांसद को नहीं आने देंगे आंच - UNN Live

BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विशाल रैली कर गोंडा के कैसरगंज से अपनी ताकत दिखाने की तैयारी कर चुके हैं। अपने संसदीय क्षेत्र कैसरगंज के कर्नलगंज में आज होने वाले इस कार्यक्रम से BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपने विरोधियों को धोबी पछाड़ देते नजर आएंगे।

महिला पहलवानों के लगाए गए यौन शोषण के आरोपों से घिरे सांसद बृजभूषण शरण अपना नया दांव चलेंगे।

बृजभूषण शरण सिंह का शक्ति प्रदर्शन

रैली स्थल के लिए सांसद बृजभूषण शरण सिंह रोड शो करते हुए निकले। मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को गिनाते हुए सांसद जी ने अपना जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर उनका स्वागत कर रहे हैं।

रैली से नेतृत्व को दिखाया आईना

5 जून को अयोध्या में सांसद बृजभूषण शरण सिंह की तरफ से जन चेतना रैली की जानी थी जिसकी इजाजत प्रशासन की तरफ से नहीं मिली थी। वहीं सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कर्नलगंज में रैली कर बीजेपी नेतृत्व को अपनी शक्ति का एहसास करा दिया है।

साथ ही बीजेपी नेतृत्व को यह दिखाने की भी कोशिश की है कि सांसद बृजभूषण शरण सिंह के लिए कोई भी लक्ष्य हासिल करना बड़ी बात नहीं है।

संतों को रैली में आमंत्रण

जन चेतना रैली में सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने संतों को भी आमंत्रित किया था। एक हिन्दुत्ववादी वाली छवि रखने वाले सांसद सांसद बृजभूषण शरण सिंह आज अपनी शक्ति अपने विरोधियों को तो जवाब दे ही रहे हैं साथ ही उनको भी जवाब दे रहे हैं जो उन्हें घसीट कर लाने की बात कह रहे थे।