Deprecated: Creation of dynamic property JNews\WEBSTORIES\Init::$webstories is deprecated in /home/u618961335/domains/unnlive.com/public_html/wp-content/plugins/133299ca-jnews-webstories/include/class/class-init.php on line 36
मोदी कैबिनेट ने दिया दिल्ली-NCR वालों को तोहफा, गुरुग्राम में मेट्रो विस्तार की योजना को हरी झंडी - UNN Live

दिल्ली: मोदी कैबिनेट ने आज दिल्ली-NCR वालों को बड़ा तोहफा दिया है। हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी गुरुग्राम से जोड़ने वाली द्वारका एक्सप्रेस-वे की साइड लाइन को जोड़ने वाली मेट्रो लाइन के विस्तार को मंजूरी मिल गई है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल योजना के बारे में जानकारी देते बताया कि इस परियोजना पर ₹5,452 करोड़ की लागत आएगी।

 

 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मेट्रो का 28.5 किलोमीटर का विस्तार किया जाएगा और इसमें 27 मेट्रो स्टेशन बनाया जाएगा।

मेट्रो विस्तार को पूरा होने में लगभग 4 साल लगेंगे और इससे हरियाणा, दिल्ली और गुरुग्राम के लोगों को काफी फायदा होगा।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि, “गुरूग्राम के सूचना प्रौद्योगिकी, नवाचार का केंद्र होने के नाते मेट्रो का विस्तार होने से रोजगार के नये अवसर विकसित होंगे। उन्होंने कहा कि इससे पुराने गुरूग्राम से नये गुरूग्राम को जोड़ा जा सकेगा तथा इस नेटवर्क से भारतीय रेलवे के स्टेशन भी जुड़ेंगे। इससे क्षेत्र का सम्पूर्ण आर्थिक विकास सुनिश्चित होगा”।