Deprecated: Creation of dynamic property JNews\WEBSTORIES\Init::$webstories is deprecated in /home/u618961335/domains/unnlive.com/public_html/wp-content/plugins/133299ca-jnews-webstories/include/class/class-init.php on line 36
BJP संगठन में बदलाव की तैयारी! कैबिनेट से छुट्टी मिलने के बाद कुछ पूर्व मंत्रियों को मिलेगी जिम्मेदारी - UNN Live

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में हुए बड़े विस्तार के बाद अब BJP संगठन में बड़ा बदलाव किए जाने की चर्चा शुरू हो गई है। इस कैबिनेट विस्तार में संगठन के तीन बड़े नेताओं BJP के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव, उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी और विश्वेश्वर टुडू को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।

BJP के सूत्रों का कहना है कि मोदी सरकार के इस जंबो विस्तार के बाद संगठन में खाली पड़े पदों को जल्द से जल्द भरा जाएगा. वहीं ये भी माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की भी छुट्टी की जा सकती है। बंगाल विधानसभा चुनाव में BJP की हार के बाद संगठन को गति देने की दिशा में ये कदम उठाया जा सकता है।

BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की जगह किसी दूसरे नेता को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा है. माना जा रहा है कि नया प्रदेश अध्यक्ष वो नेता बनेगा जो शुभेंदु अधिकारी के साथ मिलकर प्रदेश संगठन को मजबूत कर सके. प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार में भी 2024 के लोकसभा चुनाव का ध्यान रखते हुए राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले दो मंत्रियों को हटाकर चार नए नेताओं को मंत्री बनाया गया. BJP संगठन के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी पश्चिम बंगाल में काफी बदलाव किए हैं।