अक्सर लोग खाना खाने के बाद फल खाना पसंद करते हैं. ऑफिस हो या घर, खाने के बाद फल खाना आम बात है. पर क्या आप जानते हैं कि कई फल ऐसे हैं जिन्हें खाने के बाद भूलकर भी नहीं खाना चाहिए. अगर इन फलों को आप खाते हैं तो ये फायदे कम और नुकसान ज्यादा करते हैं.
फूड एक्सपर्ट यही कहते रहे हैं कि फलों को खाने का सही समय होता है सुबह का. आयुर्वेद भी यही कहता है. खट्टे फलों को छोड़कर बाकी फलों को खाली पेट खाना सर्वोत्तम है.
जहां तक भोजन के बाद फल खाने की बात है तो आयुर्वेद इसे सही नहीं मानता. आयुर्वेद के अनुसार इससे पूरा पाचन तंत्र प्रभावित होता है. हालांकि आधुनिक विज्ञान खाने के बाद फल खाने की मनाही पर कुछ नहीं कहता.
खाने के बाद कौन से फल न खाएं

आम का सेवन नहीं करना चाहिए. इसमें शुगर काफी होता है जो ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकता है. डायबिटीज के रोगी तो बिल्कुल सेवन न करें. इसकी तासीर गर्म होती है. इसलिए इसे खाने से एक घंटा पहले या बाद में खाने की सलाह दी जाती है.
केला शरीर में कैलोरी और ग्लूकोज लेवल बढ़ा देता है.


तरबूज खाने का सही समय दोपहर है. रात को खाने के बाद इसका सेवन नहीं करना चाहिए.
अंगूर शरीर में नमी बनाए रखता है. भोजन करने और अंगूर खाने के समय में अंतर होना बेहद आवश्यक है.

मौसंबी में ग्लूकोज होता है, इससे ऊर्जा मिलती है. इसका सेवन दोपहर में करना चाहिए. ये डिहाइड्रेशन की परेशानी से निजात दिलाती है. धूप में जाने से कुछ देर पहले इसका सेवन करें.
विटामिन-सी से भरपूर संतरे का सेवन खाने से 1 घंटा पहले या खाने के 1 घंटे बाद करें.

Recent Comments