Deprecated: Creation of dynamic property JNews\WEBSTORIES\Init::$webstories is deprecated in /home/u618961335/domains/unnlive.com/public_html/wp-content/plugins/133299ca-jnews-webstories/include/class/class-init.php on line 36
जानिए और कितने दिन तक मानसून रहेगा सक्रिय, कहां- कहां है अलर्ट - UNN Live

नई दिल्ली : 23 अगस्त से मानसून ट्रफ रेखा के पश्चिमी छोर के धीरे-धीरे उत्तर की ओर स्थांतरित होने की संभावना है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार.चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र पूर्वोत्तर राजस्थान और उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश के आस-पास बना हुआ है।26 अगस्त तक बारिश होने के आसार हैं उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में।


24 से 26 अगस्त के बीच आईएमडी के अनुसार उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और असम के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।25,26 तारीख को बिहार में भारी बारिश होने के आसार है .अगले 24 घंटों में पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, बिहार और असम के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश हो सकती है।

26 अगस्त के लिए मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान 28 अगस्त तक हैं।नेशलन फ्लैश फ्लड गाइडेंस बुलेटिन के अनुसार हिमाचल के चार जिलों शिमला, कुल्लू, चंबा और किन्नौर के कई भागों में सुबह 11.30 बजे 23 अगस्त को अचानक बाढ़ का खतरा है।


नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है पर्यटकों व स्थानीय लोगों को ।भारी बारिश से विभाग ने प्रदेश में कई जगह भूस्खलन की पेड़ गिरने की आशंका भी जताई है।