Deprecated: Creation of dynamic property JNews\WEBSTORIES\Init::$webstories is deprecated in /home/u618961335/domains/unnlive.com/public_html/wp-content/plugins/133299ca-jnews-webstories/include/class/class-init.php on line 36
आतंकी खतरे को देखते हुए योगी सरकार की कावंड़ यात्रा के लिए क्या है तैयारी ? आइए जानें ? - UNN Live

इस बार कांवड़ यात्रा पर कोरोना गाइडलाइन के साथ सुरक्षा का लेवल भी सख्त रहेगा.कांवड़ यात्रा पर अबकी बार पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए कोविड हेल्प डेस्क भी बनेगी। 

दरअसल, शामली के सलीम टुइया और कफील का कनेक्शन आईएसआई से होने के चलते कांवड़ यात्रा पर आतंकी खतरा बढ़ गया है। जिसके चलते कावंड़ यात्रा में सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाया जा रहा है। 

आतंकी इनपुट देखते हुए शिविरों का सत्यापन भी कराया जा रहा है। एडीजी व आईजी कावड़ मार्ग का निरीक्षण कर रहे हैं। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से लाइटिंग, खाना और अन्य प्रबंधन जल्द शुरू होने वाले हैं। 

आईजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर कोविड हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। सुरक्षा के साथ गंग नहर पटरी पर भी गोताखोरों की ड्यूटी निर्धारित की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी होगी।

बताया कि शामली के सलीम टुइया और कफील का कनेक्शन आईएसआई से होने के चलते कांवड़ यात्रा पर आतंकी खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए हेलीकॉप्टर से भी निगरानी होगी। 

इसके साथ ही पहले की तरह पुलिस वाले सादी वर्दी में कांवड़ मार्ग पर तैनात होंगे। गांव-गांव में पुलिस अपील कर रही कि यात्रा में पुराने कांवड़ियां ही ज्यादा पहुंचे। बाकी की संख्या न बढ़ाई जाए। थाना पुलिस की टीमें अपने क्षेत्र के कांवड़ियों से लगातार संपर्क कर रही है। 

आपको बता दें कि सुरक्षा व्यवस्था पर एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने शनिवार को जोन के कप्तानों के साथ ऑनलाइन मीटिंग ली है। प्रमुख चुनाव के बारे में जानकारी लेने के बाद सभी को निर्देश दिए कि कावड़ यात्रा कराने के लिए वह पूरी तरह से तैयारी कर लें।

कहा है कि अबकी बार कोरोना तीसरी लहर को देखते कावड़ यात्रा कराना पुलिस के सामने कड़ी चुनौती है। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराते कावड़ यात्रा सकुशल करानी है। किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।