Deprecated: Creation of dynamic property JNews\WEBSTORIES\Init::$webstories is deprecated in /home/u618961335/domains/unnlive.com/public_html/wp-content/plugins/133299ca-jnews-webstories/include/class/class-init.php on line 36
दूसरी बार पिता बने हरभजन सिंह , पत्नी गीता बसरा ने दिया बेटे को जन्म। - UNN Live

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह के घर खुशखबरी आई है. बॉलीवुड एक्ट्रेस और उनकी पत्नी गीता बसरा दूसरी बार मां बन गई है. इस कपल के घर बेटे ने जन्म लिया है. इससे पहले हरभजन सिंह और गीता बसरा की एक बेटी है, जिसका नाम हिनाया है. हिनाया का जन्म 2016 में हुआ था।

इंस्टाग्राम पोस्ट पर साझा की यह खबर।

हरभजन सिंह ने एक पोस्ट के साथ इंस्टाग्राम पर इस खबर को साझा करते हुए कहा, “हमारे लिए एक नया नन्हा हाथ थामने के लिए, उनका प्यार भव्य है, सोने की तरह कीमती है। एक अद्भुत उपहार, इतना खास और मीठा। हमारे दिल भरे हुए हैं, हमारा जीवन पूर्ण है। हमें एक स्वस्थ बच्चे का आशीर्वाद देने के लिए हम ईश्वर को धन्यवाद देते हैं। । हम खुशी से अभिभूत हैं और अपने सभी शुभचिंतकों को उनके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करना चाहते हैं। ”

टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय हैं।

हरभजन सिंह और गीता बसरा की शादी 29 अक्टूबर 2015 में हुई थी। दोनों जालंधर में एक दूसरे के हुए थे। हरभजन टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय हैं। उन्हें आखिरी बार मैदान पर आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 2021 सीजन में देखा गया था।

भज्जी भारत के टी20 विश्व कप और वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन टीम के हिस्सा रहे हैं। टीम इंडिया ने 2007 में टी20 और 2011 में वनडे विश्व कप जीता था। उस समय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। हरभजन ने अपना आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच साल 2016 में यूएई के खिलाफ टी20 मैच खेला था।

भज्जी को आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में केकेआर की ओर से खेलते हुए देखा जा सकता है। आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ का आयोजन इस साल सितंबर में यूएई में होगा।