Deprecated: Creation of dynamic property JNews\WEBSTORIES\Init::$webstories is deprecated in /home/u618961335/domains/unnlive.com/public_html/wp-content/plugins/133299ca-jnews-webstories/include/class/class-init.php on line 36
दो बच्चों की हत्या से इलाके में सनसनी, अरावली एरिया में मिला शव - UNN Live

नई दिल्लीः UP के नोएडा में 2 मासूम बच्चों की हत्या से इलाके में दहशत फैल गई है। दोनों मासूमों का कत्ल बड़ी ही बेरहमी से किया गया है।

पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को अपने कब्जे में लिया है और परिजनों से संपर्क कर रही है। साथ ही मासूमों के कत्ल के पीछे की वजह भी जानने की कोशिश पुलिस प्रशासन कर रहा है।

आपको बता दें कि दोनों मासूम बच्चों का शव नोएडा के सेक्टर 34 में बिलबांग विद्यालय के पास अरावली ग्रीन एरिया में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लिया और सुराग, सबूत तलाश करने के लिए छानबीन भी की।

मासूमों के शवों के देखकर लोगों के मन में यही सवाल कौंध रहा है कि इन बच्चों ने किसी का क्या बिगाड़ा था। जो इतनी बेरहमी से इनका कत्ल किया गया।

आपको बता दें कि दोनों की गला रेतकर हत्या की गई और इनकी उम्र महज 6 और 4 साल है। पुलिस बताया कि दोनों बच्चे आपस में भाई हैं।

फिलहाल नोएडा पुलिस अभी कातिलों की तलाश में जुटी हुई है और वारदता वाली जगह पर लगे CCTV फुटेज को भी खंगाल में लगी है।