Deprecated: Creation of dynamic property JNews\WEBSTORIES\Init::$webstories is deprecated in /home/u618961335/domains/unnlive.com/public_html/wp-content/plugins/133299ca-jnews-webstories/include/class/class-init.php on line 36
बीएचयू सेमेस्टर परीक्षाएं कल से, 40 हजार से अधिक विघार्थी होंगे शामिल - UNN Live

बीएचयू में इस बार कोरोना के कारण सेमेस्टर परीक्षाएं ऑनलाइन ओपेन बुक प्रणाली के तहत कराई जा रही है जिसमें 40 हजार से अधिक विघार्थी शामिल होंगे साथ ही विघार्थी घर बैठे परीक्षा दे सकेंगे।  

वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)  में 10 जुलाई से यूजी, पीजी की सेमेस्टर परीक्षा छात्र घर बैठकर देंगे। 

छात्रों की सुविधा के लिए परीक्षा वाले दिन संबंधित विभाग की टीम विभाग से परीक्षा व्यवस्था की ऑनलाइन निगरानी करती रहेगी। 

विभाग स्तर पर बनी परीक्षा समिति के सदस्य परीक्षा चलने तक विभाग में ही मौजूद रहेंगे, जिससे छात्रों से जुड़ी समस्याओं का भी समाधान किया जा सके।

कोरोना के कारण सेमेस्टर परीक्षाएं ऑनलाइन ओपेन बुक परीक्षा प्रणाली के तहत कराई जा रही हैं। 10 जुलाई से 14 अगस्त तक होने वाली परीक्षा में करीब 40 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। नियमानुसार पाठ्यक्रमों के हिसाब से समय-सारिणी भी जारी की जा रही है।

स्नातक, स्नातकोत्तर पाठयक्रम की टर्मिनल, इंटरमीडिएट सेमेस्टर की परीक्षा 10 जुलाई से 10 अगस्त और पीएचडी कोर्सवर्क, यूजी, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स की परीक्षा 11 अगस्त से 14 अगस्त तक कराई जाएगी। 

परीक्षा के दिन संबंधित छात्र को विश्वविद्यालय की ओर से मिली लॉगिन, पासवर्ड से पेपर डाउनलोड करना होगा और परीक्षा खत्म होने के बाद लिखी कॉपी को भी उसी पर अपलोड करना होगा।

अगर पोर्टल से कॉपी अपलोड करने में परेशानी होगी तो उसे ईमेल भी भेजने की सुविधा है। साथ ही छात्र विभाग में बैठी समिति के सदस्यों से भी समस्या बता सकेंगे। इसके लिए पोर्टल पर ही उन्हें मोबाइल नंबर भी दिया गया है।

 बता दें इस बार बीएचयू में पेड सीट के तहत यूजी, पीजी में प्रवेश लेने वाले छात्र पेड सीट फीस कॉम्पोनेंट जमा किए बिना भी परीक्षा दे सकेंगे। छात्रों की मांग के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। 

इसमें कोरोना महामारी की वजह से वित्तीय संकट का हवाला देते हुए छात्रों ने इस छूट की मांग की थी। छात्रों को फिलहाल विश्वविद्यालय की नियमित फीस भरने के बाद भी परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई है।