Deprecated: Creation of dynamic property JNews\WEBSTORIES\Init::$webstories is deprecated in /home/u618961335/domains/unnlive.com/public_html/wp-content/plugins/133299ca-jnews-webstories/include/class/class-init.php on line 36
बिग बॉस OTT: की कमान सलमान खान के हाथों से आई करण जौहर के हाथ में।। - UNN Live

टीवी के सबसे बड़े रियल्टी शो को होस्ट करेंगे इस बार करण जौहर ।इस बात की पुष्टि खुद सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कि उन्होंने कहा कि-ओके मैं आ गया हूं दी होस्ट ऑफ big boss OTT ढेर सारा फन ,पागलपन और ढेर सारा मसाला बेहद जल्द:
करण जौहर ने कहा कि मेरी मां और मैं ‘बिग बॉस’ के बहुत बड़े फैन हैं और इसे एक दिन के लिए भी मैं मिस नहीं करने वाला हूं. एक दर्शक के रूप में, यह मुझे इस शो की कमान संभालने की बात काफी एक्साइटेड कर रही है. दशकों से कहना चाहता हूं कि मैंने हमेशा शो की मेजबानी का आनंद लिया है और अब ‘बिग बॉस ओटीटी’ को होस्ट करने जा रहा हूं. यह निश्चित रूप से काफी ऊचाइंयों पर जाने वाला होगा.’ 

सलमान खान ही होस्ट करते थे बिग बॉस।

आपको बता दें कि बिग बॉस को होस्ट कई सालों से सलमान खान ही करते नजर आ रहे हैं ।लेकिन इस साल शो में बहुत बदलाव होंगे अगर मंच बदला तो होस्ट में भी बदलाव होगा ही ।कुछ दिनों पहले बिग बॉस के OTT प्लेटफार्म पर रिलीज करने की अनाउंसमेंट की गई थी। लेकिन अब खबर पर खुद करण जौहर ने मोहर लगा दी है।

एक बार फिर से जनता को एंटरटेन करने के लिए तैयार है करण जौहर ।

करण जौहर इससे पहले कॉफी विद करण और डेटिंग शो “व्हाट द लव” होस्टिंग करते हुए नजर आए हैं। एक मशहूर निर्माता और निर्देशक करण जौहर तैयार है जनता को एक बार फिर से एंटरटेन करने के लिए ,और होस्टिंग में अपना तड़का लगाने के लिए ।
आपको बता दें कि ये बिग बॉस ओटीपी का पहला एपिसोड 8 अगस्त से प्रसारित होगा ।जनता यह खबर जानने के बाद बेहद उत्साहित व खुश है ।