Deprecated: Creation of dynamic property JNews\WEBSTORIES\Init::$webstories is deprecated in /home/u618961335/domains/unnlive.com/public_html/wp-content/plugins/133299ca-jnews-webstories/include/class/class-init.php on line 36
जाने कब है कृष्ण जन्माष्टमी ,उसका शुभ मुहूर्त और पूजा करने की विधि।। - UNN Live

बेसब्री से सभी भक्त श्री कृष्ण जन्माष्टमी का इंतजार कर रहे हैं। इस पर्व को हर वर्ष खूब धूमधाम से मनाया जाता है. भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव इस दिन मनाया जाता है।
हर ओर उमंग व उत्साह छाया रहता है. भक्तों के मन में भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्साह भर देता है। इस दिन की तैयारी बहुत पहले से ही लोग करने लगते हैं।आइए आपको बताते हैं इस साल 2021 में कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी व शुभ मुहूर्त।
भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि पर रोहिणी नक्षत्र में हुआ था हिन्दू मान्यताओं के अनुसार। हर साल इसीलिए इसी संयोग पर कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है.

जाने कृष्ण जन्माष्टमी की तिथि।।

इस साल 30 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व है.अष्टमी तिथि 29 अगस्त, रात 11:25 बजे शुरू होगी, जो 30 अगस्त रात 1:59 बजे तक रहेगी.

इसीलिए सोमवार 30 अगस्त को मनाई जाएगी।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा विधि।।

सबसे पहले बालकृष्ण को शुभ मुहूर्त में दूध से स्नान कराएं. फिर भी दही शहद से नहलाएं। अब गंगाजल से स्नान कराएं।

एक बड़े बर्तन में इन सब चीजों को एकत्रित कर पंचामृत बनाले। बाल गोपाल का स्नान पूरा होने के बाद, उन्हें अच्छे से वस्त्र पहनाएं व गहने भी पहनाएं।


श्री कृष्ण के भजन गाएं. अक्षत और चंदन से तिलक करें। धूप ,दीप ,माखन ,मिश्री तुलसी का पत्ता का भोग लगाएं।


अब बाल गोपाल को झूले में झुलाएं। भजन कीर्तन करे। घर में बने भोग प्रसाद के रूप में बाल गोपाल को अर्पित करें।


खीर, मिठाई ,पंचामृत आदि अर्पित करें।