Deprecated: Creation of dynamic property JNews\WEBSTORIES\Init::$webstories is deprecated in /home/u618961335/domains/unnlive.com/public_html/wp-content/plugins/133299ca-jnews-webstories/include/class/class-init.php on line 36
इमली है सेहत के लिए काफी लाभकारी, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ दिल की बीमारी भी करे दूर - UNN Live

इमली इस फल का नाम सुनते ही हमारे मुंह में पानी आ जाता है. खट्टे मीठे और चटपटे स्वाद वाले इस फल का इस्तेमाल चटनी, सॉस और यहां तक कि मिठाइयों के लिए भी किया जाता है. कुछ लोग भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए इमली का सेवन करते हैं, लेकिन सेहत के लिए भी यह बेहद लाभकारी है.

इमली करती है वजन कम

दरअसल इमली एक तरह से वजन कम करने के लिए एक औषधि के रूप में भी काम करती है। इसमें भरपूर फाइबर तो होता ही है लेकिन फैट बिल्कुल नहीं होता है। बता दें कि इमली हाइड्रॉक्सीसिट्रिक एसिड से भरपूर होती है, जो एमिलेज को रोककर भूख को कम करती है. यह एक एंजाइम है, जो कार्बोहाइड्रेट को फैट में परिवर्तित करने के लिए जिम्मेदार होता है।

डायबिटीज मरीजों के लिए लाभकारी

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी इमली लाभकारी है. इसके बीज का अर्क प्राकृति एंटी-इंफ्लेमेटरी होता है और इसे ब्‍लड शुगर लेवल को कम करने और डायबिटीज से पीड़ित लोगों में अग्नाशय के टिश्‍यु की क्षति को रोकने के लिए जाना जाता है. इमली में पाया जाने वाला एंजाइम अल्फा-एमिलेज ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में मदद करता है.

इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार,पाचन को रखती है ठीक

इमली में बहुत अधिक मात्रा में विटामिन-C मौजूद होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है.ये एक इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करता है. यह शरीर से वायरल इंफेक्शन को कोसों दूर रखती है. इसे खाने से चेहरे और बालों में चमक नजर आती है.इमली का उपयोग प्राचीन काल से एक अच्छे पाचक के रूप में किया जाता रहा है, इसमें टार्टरिक एसिड, मैलिक एसिड और पोटेशियम पाया जाता है. पेट की मसल्‍स को आराम देने की क्षमता के कारण इसका उपयोग लूज मोशन के उपचार के रूप में भी किया जाता है. इमली के सेवन से पेट की बीमारियां दूर रहती हैं।