Deprecated: Creation of dynamic property JNews\WEBSTORIES\Init::$webstories is deprecated in /home/u618961335/domains/unnlive.com/public_html/wp-content/plugins/133299ca-jnews-webstories/include/class/class-init.php on line 36
सिम्मू और बज्जू की मस्ती हुई पिंजरे में कैद - UNN Live

सिम्मू और बज्जू दो ऐसे नाम है जिनका नाम अकसर आपने जानवरों की मस्ती में सुना होगा यह दो ऐसे बंदर है जो अपनी मस्ती के कारण सोशल मीडिया पर हमेशा वायरल होते रहते थे परंतु इन दिनों दोनो बच्चे एक जंगल में अपनी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे है ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि वाइल्ड लाइफ के लोगो ने उन्हें जंगलों में छोड़ दिया है बच्चे जंगल में इतने डरे हुए है कि वह पेड़ से नीचे आने का नाम नहीं ले रहे है।

ऐसे में बच्चे के मालिक ने एक वीडियो साझा कर अपने बच्चो को जंगल से वापस घर लाने की मांग की है वीडियो के जरिए ऐसा देखा जा रहा है कि लोगों ने अपने बच्चे को पाने के लिए वाइल्ड लाइफ के ऑफिस में हंगामा कर दिया है। वहाँआए सभी लोग बज्जू और सिम्मू की हालत को जानना चाहते है और इसी बीच विजय ललारिया से सवाल कस रहे है। आपको बता दे कि कुछ दिनों पहले विजय ललारिया ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमे बच्चो को पिंजरे में कैद किया हुआ था। जिसे देख उनके मालिक ने उन पर सवाल खड़े किए है लोग उस वीडियो को दुबारा देखने की गुहार लगा रहे है। ऑफिस में आए सभी लोग वहां के कर्मचारियों पर चिल्ला कर उनका विरोध कर रहे है लोगो का कहना है कि उनके बच्चे को वापस लौटा दिया जाए और यह भी कहा कि ललारिया ने हमारे बच्चों को जंगल में क्यों छोड़ा अगर कोई उनके बच्चो को जंगल में छोड़ दे तो क्या होगा? वहाँ के कर्मचारियों का कहना है कि विजय ललारिया द्वारा शेयर की गई वीडियो वाले बच्चे उनके नहीं है।

मीडिया ने और लोगो ने जब वीडियो बनाकर अथवा लाइव आकर हंगामा किया तो ललारिया वहाँ से भाग गया और वहाँ मौजूद लोगों का कहना है कि उसके किसी दोस्त का एक्सीडेंट हो गया है और वो उनके पास गया है जबकि ललारिया की बाइक को बाहर ही पाया गया।