Deprecated: Creation of dynamic property JNews\WEBSTORIES\Init::$webstories is deprecated in /home/u618961335/domains/unnlive.com/public_html/wp-content/plugins/133299ca-jnews-webstories/include/class/class-init.php on line 36
विधानसभा में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, सौगातों की लगाई झड़ी - UNN Live

नई दिल्ली: यूपी विधानसभा (UP Assembly) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने अनुपूरक बजट भाषण के दौरान 5 बड़े ऐलान किए. सीएम योगी का भाषण युवाओं पर केंद्रित रहा। उन्होंने इस दौरान सदन में कविता भी पढ़ी.मुख्यमंत्री योगी ने अफगानिस्तान के ताजा हालातों पर बोलते हुए कहा कुछ लोग बेशर्मी के साथ तालिबान का समर्थन कर रहे हैं.

प्रतियोगीता परीक्षा की तैयारी में लगे युवाओं को सरकारी भत्ता दिया जाएगा

स्मार्टफोन दिए जाएंगे करोड़ युवाओं को

कब्जा मुक्त कराई गई जमीन माफियाओं से जमीन पर गरीबों के लिए आवास बनाए जाएंगे

महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों को दिया जाएगा

अपने भाषण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार माफियाओं को नहीं ढोती है. माफियाओं पर बुलडोज़र चलवाकर उनकी अवैध प्रॉपर्टी से कब्जा हटवाया. मफियाओं के कब्जे से वापस लगी गई जमीनों पर कोई दलित रहेगा या फिर कोई गरीब.

मुख्यमंंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा 1 जुलाई 2021 से सभी सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिया जाएगा।वकीलों की सुरक्षा निधि को सोशल सिक्योरिटी के अंतर्गत डेढ़ लाख से बढ़ाकर 5 लाख किया जाएगा।

यूपी विधानसभा में भी उत्तर प्रदेश में शहरों का नाम बदलने की गूंज सुनाई दी.सपा ने सरकार पर नाम बदलने की राजनीति करने का आरोप लगाया सदन के अंदर ।सरकार कुछ इस मामले पर बोलती बसपा विधान मंडल दल के नेता शाह आलम ने उससे पहले ही सदन में कहा कि नाम बदलने का काम सिर्फ अभी नही बल्कि पिछली सरकार में भी खूब हुआ.

इलाहाबाद और फैजाबाद का नाम बदले पर सीएम योगी ने तर्क देते हुए कहा कि, “किसी शहर का नाम नहीं बदला गया बल्कि इनकी पुरानी पहचान वापस दी गई है’।