भारतीय नौसेना यानि Indian Navy भारतीय सशस्त्र बलों का वह महत्वपूर्ण अंग जो देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और रक्षा करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है.यह भारतीय सेना का वह प्रमुख हिस्सा है, जो समुद्र के जरिए से देश की अखंडता को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है. भारतीय नौसेना दिवस का मुख्य उद्देश्य भारतीय नौसेना की शक्ति और उसकी क्षमता को दुनिया भर में प्रस्तुत करना है.भारतीय नौसेना दिवस भारतीय नौसेना के इतिहास, उसकी वीरता, और समुद्र में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद दिलाता है.
भारतीय नौसेना दिवस हर साल 4 दिसंबर को मनाया जाता है. यह दिन भारतीय नौसेना के योगदान को सलाम करने और उसकी ताकत, वीरता और साहस को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है.यह दिन विशेष रूप से उस ऐतिहासिक घटना की याद दिलाता है, जब भारतीय नौसेना ने 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान पाकिस्तानी नौसेना पर मुंबई में किए गए हमले Operation Trident में अहम भूमिका निभाई थी.
क्या था Operation Trident ?
4 दिसंबर 1971 को भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन ट्राइडेंट को अंजाम दिया.इस ऑपरेशन में भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पर हमला किया और पाकिस्तानी युद्धपोतों को नष्ट कर दिया. इस हमले में भारतीय नौसेना ने अपनी शक्ति और रणनीतिक क्षमता का प्रदर्शन किया और युद्ध की दिशा को भारत के पक्ष में मोड़ा.यह घटना भारतीय नौसेना के इतिहास में एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण दिन के रूप में दर्ज की गई है.
4 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है नेवी डे ?
भारतीय नौसेना दिवस केवल एक अवसर नहीं है, बल्कि यह दिन भारतीय नौसेना के अद्वितीय बल और संघर्ष की कहानी को याद करने का अवसर है.यह दिन भारतीय नौसेना के शौर्य और देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में उसके योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है.भारतीय नौसेना दिवस के मौके पर भारतीय नौसेना विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती है, जिसमें नौसेना के प्रमुख युद्धपोतों, विमान और पनडुब्बियों की परेड होती है.मुंबई में नेवल बेस और अन्य प्रमुख नौसैनिक प्रतिष्ठानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित होते हैं.
👍