• Home
  • About Us
  • Contact Us
UNN Live
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • लाफ-इस्टाइल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • लाफ-इस्टाइल
No Result
View All Result
UNN Live
No Result
View All Result
Home राजनीति

यूपी में कांग्रेस की वापसी से मचेगा तहलका, प्रियंका का नेतृत्व दमदार: तिवारी

Neha Prasad by Neha Prasad
25/08/2021
in राजनीति
0 0
0
यूपी में कांग्रेस की वापसी से मचेगा तहलका, प्रियंका का नेतृत्व दमदार: तिवारी
Tweet

उत्तर प्रदेश की बंजर पड़ी जमीन फिर से उर्वरा से भरपूर नजर आने लगी है, काँग्रेस पार्टी का वनवास जो खत्म होने का नाम नही ले रहा था और ऐसा लग रहा था कि अब सब कुछ धीरे धीरे समाप्त हो जाएगा परंतु अब संगठन अपनी पुरानी गति की ओर बढ़ सकता है ऐसा कहा जा रहा है उत्तरप्रदेश काँग्रेस अपनी खोयी हुई ज़मीन को पाने के प्रयास में थी, जो असर अब उस जमीन पर दिखने लगा है। प्रदेश की प्रभारी महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ न्याय पंचायत की स्तरों पर बैठक का दौरा जारी है, पार्टी के समझदार, निष्ठावान और सक्रिय लोगों को जिम्मेदारी दी जा रही है। पिछले कई महीनों से काँग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर सरकार के विपक्ष में उठाए गये आंदोलन पर उनके साथ शामिल है, हाथरस से सोनभद्र तक पार्टी खुद जमीन पर लड़ती दिख रही है। प्रियंका गांधी सहित दिग्गज नेता और आम कार्यकर्ता भी उनके साथ मिलकर आंदोलनों की अगुवाई करते है।
आपको बता दे कि हाथरस केस में यूपी पुलिस द्वारा श्री राहुल गांधी और श्रीमती प्रियंका गांधी के साथ बदसलूकी गई जिससे आम कार्यकर्ताओं के मन में अभी भी ग़ुस्सा है। किसान आंदोलन में भी पार्टी ने जनता के साथ अपनी मजबूत पकड़ बनायी। पूरे देश में किसानों द्वारा किये जा रहे आन्दोलन में केन्द्र सरकार द्वारा किसान अध्यादेश के खिलाफ पार्टी के सर्मथन से गाँव देहात में एक नया संदेश पहुँच रहा है, चरणबद्ध तरीके से जिले और ब्लाक स्तर पर पार्टी आन्दोलनरत है, पूर्वाचंल की राजनीति पर पैनी नजर रखने वाले डाक्टर हीरालाल कहते हैं-बहुत दिनों बाद काँग्रेस पार्टी धरातल पर संघर्ष करती नजर आ रही है, जिसका व्यापक असर जनता पर हो रहा है,और यही एक मात्र रास्ता है जिससे काँग्रेस फिर से प्रदेश में वापसी कर सकती है”।

प्रियंका गांधी समय समय पर कार्यकर्ताओं से बात करती है और उन्हें दिशा निर्देश भी देती है। वरिष्ठ पत्रकार पंकज पाण्डेय कहते हैं -प्रदेश अध्यक्ष का इंकलाबी तेवर कार्यकर्ताओं में नया जोश भर रहा है , जो कि संगठन में संजीवनी का काम कर रहा है, यूपी की लड़ाई वैसे भी काँग्रेस के लिये आसान नही है, बहुत सालों से सत्ता से निर्वासित काँग्रेस की लड़ाई भाजपा के साथ साथ जातीय तिलिस्म से भी है, क्षेत्रीय पार्टियाँ इसी से मजबूत हुयी हैं, परंतु प्रदेश में वापसी के लिए पार्टी को अपनी पकड़ बनाने के लिए बहुत संघर्ष करना होगा। इस संगठन के निर्माण के लिए प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह में पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरे लगन से कार्य कर रहे है।

अजय लल्लू के संघर्ष को देख कर आम काँग्रेसी बहुत खुश नज़र आ रहे है बूथ निर्माण प्रक्रिया कागज़ों से उतर कर सड़कों पर नजर आ रही है जो पार्टी के लिए शुभ संकेत है। लेकिन सत्ता से दूर काँग्रेस को अपना स्थान पुनः स्थापित करने में लंबा समय तय करना होगा। प्रियंका गांधी और उनकी टीम ने चुनावी दौर में अच्छी शुरुआत की है परंतु इसको देखकर आश्चर्य तब होगा जब चुनाव में पार्टी एक मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी।
राजेश तिवारी
राजनैतिक विश्लेषक


Tweet
Tags: 2022 यूपी चुनावउत्तर प्रदेशयूपी सरकार
Previous Post

ऑनलाइन बैंकिंग के दौरान कैसे बचे फ्रॉड से जानिए ये टिप्स

Next Post

कांग्रेस हाईकमान के लिए कैप्टन अमरिंदर पर कुर्सी छोड़ने का दबदबा

Neha Prasad

Neha Prasad

Next Post
कांग्रेस हाईकमान के लिए कैप्टन अमरिंदर पर कुर्सी छोड़ने का दबदबा

कांग्रेस हाईकमान के लिए कैप्टन अमरिंदर पर कुर्सी छोड़ने का दबदबा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सेवानिवृत वयोवृद्ध पूर्व सैनिकों को ECHS का भावनात्मक झटका!
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया मुंबई का दौरा, क्या निवेशों के दिलों पर सकेंगे राज?
  • MSME’s कर्मचारियों के लिए फायदा, बीमा कवरेज क्यों है जरूरी
  • भाजपा सांसदों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन, ओडिशा में आयुष्मान भारत योजना लागू करवाने की मांग
  • विदेशों में 26/11 हमले के खिलाफ आक्रोश, जापान-अमेरिका में पाकिस्तान दूतावासों के सामने प्रदर्शन

Recent Comments

  • Jitendra on सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया मुंबई का दौरा, क्या निवेशों के दिलों पर सकेंगे राज?
  • मयंक शुक्ला on ‘अग्निवीर’ भारत की एकता के लिए जरूरी, घरेलू आतंकवाद का खात्मा करेंगे ये नौजवान
  • Crypto on हिल स्टेशनों पर हो रही भीड़ से स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी चेतावनी।
  • JamesMum on Golden I ग्रेटर नोएडा की तस्वीर बदलने के लिए तैयार, रियल स्टेट की दुनिया में कंपनी ने मचाया तहलका
  • ChesterPep on Golden I ग्रेटर नोएडा की तस्वीर बदलने के लिए तैयार, रियल स्टेट की दुनिया में कंपनी ने मचाया तहलका

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • करियर
  • कोरोना
  • खेल
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • About Us
  • Contact Us

© 2021 UNNILIVE

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • लाफ-इस्टाइल

© 2021 UNNILIVE

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist