• Home
  • About Us
  • Contact Us
UNN Live
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • लाफ-इस्टाइल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • लाफ-इस्टाइल
No Result
View All Result
UNN Live
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

पूर्व पीएम को देश कर रहा याद, पीएम मोदी सहित विपक्ष ने दी श्रद्धांजलि

Mayank Shukla by Mayank Shukla
16/08/2021
in राष्ट्रीय
0 0
0
पूर्व पीएम को देश कर रहा याद, पीएम मोदी सहित विपक्ष ने दी श्रद्धांजलि
Tweet

नई दिल्लीः हिन्दुस्तान की मातृ भाषा हिन्दी का इस धरती और इतिहास में अपना ही एक अलग महत्व है और हिन्दुस्तान में होने वाली राजनीति भी अपनी अलग पहचान रखती है।

हिन्दुस्तान की संस्कृति का ही असर है कि यहां एक पंजाबी को प्रधानमंत्री पद की शपथ एक मुस्लिम राष्ट्रपति दिलाता है और एक पंडित प्रधानमंत्री मुस्लिम को राष्ट्रपति बनाने के लिए नेताओं के सामने प्रस्ताव लाता है।

हिन्दुस्तान में 25 दिसंबर 1924 को एक ऐसी आत्मा आई जिसने यहां की राजनिति की परिभाषा को ही बदल दिया था, जिनका नाम है अटल बिहारी बाजपेयी।

अटल जी ने साल 1952 में पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा जिसमें उन्हें सफलता नहीं मिली और साल 1957 में उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के बलरामपुर से उन्होंने दोबारा चुनाव लड़ा और यहां से वो विजयी होकर लोकसभा पहुंचे।

3 बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ

अटल जी हिन्दुस्तान की राजनीति 3 बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले एक मात्र प्रधानमंत्री थे। 1996 में अटल जी पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने लेकिन, संख्या बल नहीं होने की वजह से 13 दिन में इनकी सरकार गिर गई। आंकड़ों ने एक बार फिर अटल जी को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई लेकिन 13 महीने बाद ही सरकार गिर गई। इसके बाद साल 1999 में अटल जी प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और 5 साल तक सरकार चलाई।

हिन्दी से अटल जी का लगाव

हिन्दी भाषा से अटल जी को काफी प्रेम था। साल 1977 में जनता सरकार में विदेश मंत्री के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे अटल जी ने UNO में अपना पहला भाषण हिन्दी में दिया और दुनिया के दिल पर हिन्दी की अमिट छाप छोड़ दी।

अटल जी के भाषण और बोलने की शैली UNO के सभी प्रतिनिधियों को इतनी पंसद की तालियों की गड़गड़ाहट कम होने का नाम नहीं ले रही थी। अटल जी ने अपने भाषण में रंगभेद, मानव अधिकार जैसे गंभीर मुद्दों पर दुनिया के सामने अपने विचार रखे थे।

12 बार सांसद बने अटल जी

अटल जी ने साल 1951 में हिन्दुस्तान की राजनीति में अपना कदम रखा था। 1957 में वो विजयी होकर लोकसभा पहुंचे। अटल जी कुल 10 बार लोकसभा के सांसद रहे और 2 बार राज्यसभा के सांसद बने। अटल जी नई दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से लोकसभा पहुंचे और गुजरात से राज्यसभा पहुंचे।

भारत रत्न से किए गए सम्मानित

15 मार्च 2015 को तत्तकालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अटल जी को उनके आवास पर जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। बता दें कि अटल जी ने साल 2005 में ही हिन्दुस्तान की राजनीति से संन्यास ले लिया था। आपको बता दें कि साल 2009 में स्ट्रोक आने की वजह से अटल जी के ब्रेन ने काम करना बंद कर दिया था। 16 अगस्त 2018 को भारत ने अपने इस रत्न को खो दिया।

आज अटल जी की तीसरी पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पीएम मोदी, गृहमंत्री सहित सभी नेताओं ने सदैव अटल स्मृति स्थल जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।  

We remember his warm personality, we remember his endearing nature, we remember his wit and humour, we remember his contribution to national progress.

Atal Ji lives in the hearts and minds of our citizens. Today, on his Punya Tithi went to Sadaiv Atal and paid tributes to him. pic.twitter.com/UQUm7K3eiC

— Narendra Modi (@narendramodi) August 16, 2021

अभिजात देशभक्त, सशक्त वक्ता, 'भारत रत्न', पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज लोक भवन परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/4iRdjvSQki

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 16, 2021

Tweet
Tags: अटल जीप्रधानमंत्रीभारत रत्नहिन्दुस्तान
Previous Post

पंजाब में चाहिए एंट्री तो कीजिए सरकारी निर्देशों का पालन

Next Post

अटल जी ये नाम नहीं एक संस्था है, पढ़िए भारत रत्न की कविताएं

Mayank Shukla

Mayank Shukla

Next Post
अटल जी ये नाम नहीं एक संस्था है, पढ़िए भारत रत्न की कविताएं

अटल जी ये नाम नहीं एक संस्था है, पढ़िए भारत रत्न की कविताएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सेवानिवृत वयोवृद्ध पूर्व सैनिकों को ECHS का भावनात्मक झटका!
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया मुंबई का दौरा, क्या निवेशों के दिलों पर सकेंगे राज?
  • MSME’s कर्मचारियों के लिए फायदा, बीमा कवरेज क्यों है जरूरी
  • भाजपा सांसदों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन, ओडिशा में आयुष्मान भारत योजना लागू करवाने की मांग
  • विदेशों में 26/11 हमले के खिलाफ आक्रोश, जापान-अमेरिका में पाकिस्तान दूतावासों के सामने प्रदर्शन

Recent Comments

  • Jitendra on सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया मुंबई का दौरा, क्या निवेशों के दिलों पर सकेंगे राज?
  • मयंक शुक्ला on ‘अग्निवीर’ भारत की एकता के लिए जरूरी, घरेलू आतंकवाद का खात्मा करेंगे ये नौजवान
  • Crypto on हिल स्टेशनों पर हो रही भीड़ से स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी चेतावनी।
  • JamesMum on Golden I ग्रेटर नोएडा की तस्वीर बदलने के लिए तैयार, रियल स्टेट की दुनिया में कंपनी ने मचाया तहलका
  • ChesterPep on Golden I ग्रेटर नोएडा की तस्वीर बदलने के लिए तैयार, रियल स्टेट की दुनिया में कंपनी ने मचाया तहलका

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • करियर
  • कोरोना
  • खेल
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • About Us
  • Contact Us

© 2021 UNNILIVE

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • लाफ-इस्टाइल

© 2021 UNNILIVE

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist