• Home
  • About Us
  • Contact Us
UNN Live
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • लाफ-इस्टाइल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • लाफ-इस्टाइल
No Result
View All Result
UNN Live
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

अटल जी ये नाम नहीं एक संस्था है, पढ़िए भारत रत्न की कविताएं

Anushka Namdeo by Anushka Namdeo
16/08/2021
in राष्ट्रीय
0 0
0
अटल जी ये नाम नहीं एक संस्था है, पढ़िए भारत रत्न की कविताएं
Tweet

नई दिल्लीः अटल जी भारतीय राजनीति के लिए रत्न तो हैं ही साथ में उनका योगदान कविताओं के लिए भी खूब रहा है। अटल जी लिखी हुई कविताएं आज की पीढ़ी को आत्मचिंतन करने के लिए मजबूर कर देती हैं। उनकी भाषा का ओज, बोलने की शैली लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है।

वाजपेयी जी की वो कविताएं, जिस पर सबसे ज्‍यादा तालियां बजीं

कदम मिलाकर चलना होगा

बाधाएं आती हैं आएं
घिरें प्रलय की घोर घटाएं,
पावों के नीचे अंगारे,
सिर पर बरसें यदि ज्वालाएं,
निज हाथों में हंसते-हंसते,
आग लगाकर जलना होगा।
कदम मिलाकर चलना होगा।

पंद्रह अगस्त का दिन कहता

आज़ादी अभी अधूरी है।
सपने सच होने बाकी है,
रावी की शपथ न पूरी है॥

जिनकी लाशों पर पग धरकर
आज़ादी भारत में आई,
वे अब तक हैं खानाबदोश
ग़म की काली बदली छाई॥

कलकत्ते के फुटपाथों पर
जो आंधी-पानी सहते हैं।
उनसे पूछो, पंद्रह अगस्त के
बारे में क्या कहते हैं॥

सरकारें आएंगी, जाएंगी, पार्टियां बनेंगी, बिगड़ेंगी मगर ये देश रहना चाहिएः अटल जी

पुनः चमकेगा दिनकर

आज़ादी का दिन मना,
नई ग़ुलामी बीच;
सूखी धरती, सूना अंबर,
मन-आंगन में कीच;
मन-आंगम में कीच,
कमल सारे मुरझाए;
एक-एक कर बुझे दीप,
अंधियारे छाए;
कह क़ैदी कबिराय
न अपना छोटा जी कर;
चीर निशा का वक्ष
पुनः चमकेगा दिनकर

टूट सकते हैं मगर हम झुक नहीं सकते

सत्य का संघर्ष सत्ता से
न्याय लड़ता निरंकुशता से
अंधेरे ने दी चुनौती है
किरण अंतिम अस्त होती है

दीप निष्ठा का लिये निष्कंप
वज्र टूटे या उठे भूकंप
यह बराबर का नहीं है युद्ध
हम निहत्थे, शत्रु है सन्नद्ध
हर तरह के शस्त्र से है सज्ज
और पशुबल हो उठा निर्लज्ज

किन्तु फिर भी जूझने का प्रण
अंगद ने बढ़ाया चरण
प्राण-पण से करेंगे प्रतिकार
समर्पण की मांग अस्वीकार

दांव पर सब कुछ लगा है, रुक नहीं सकते
टूट सकते हैं मगर हम झुक नहीं सकते।

भारत जमीन का टुकड़ा नहीं,
जीता जागता राष्ट्रपुरुष है।
हिमालय मस्तक है, कश्मीर किरीट है,
पंजाब और बंगाल दो विशाल कंधे हैं।
पूर्वी और पश्चिमी घाट दो विशाल जंघायें हैं।
कन्याकुमारी इसके चरण हैं, सागर इसके पग पखारता है।
यह चन्दन की भूमि है, अभिनन्दन की भूमि है,
यह तर्पण की भूमि है, यह अर्पण की भूमि है।
इसका कंकर-कंकर शंकर है,
इसका बिन्दु-बिन्दु गंगाजल है।
हम जियेंगे तो इसके लिये
मरेंगे तो इसके लिये।

मंत्रिपद तभी सफल है

बस का परमिट मांग रहे हैं,
भैया के दामाद;
पेट्रोल का पंप दिला दो,
दूजे की फरियाद;
दूजे की फरियाद,
सिफारिश काम बनाती;
परिचय की परची,
किस्मत के द्वार खुलाती;
कह कैदी कविराय,
भतीजावाद प्रबल है;
अपनों को रेवड़ी,
मंत्रिपद तभी सफल है!

••• बजेगी रण की भेरी ••

दिल्ली के दरबार में,
कौरव का है ज़ोर;
लोक्तंत्र की द्रौपदी,
रोती नयन निचोर;
रोती नयन निचोर
नहीं कोई रखवाला;
नए भीष्म, द्रोणों ने
मुख पर ताला डाला;
कह कैदी कविराय,
बजेगी रण की भेरी;
कोटि-कोटि जनता

न रहेगी बनकर चेरी।


Tweet
Tags: अटल जी की कविताएंकदम मिलाकर चलना होगा
Previous Post

पूर्व पीएम को देश कर रहा याद, पीएम मोदी सहित विपक्ष ने दी श्रद्धांजलि

Next Post

आधार कार्ड से जुड़ी सर्विसेस को UIDAI ने किया बंद , यूजर्स का जानना है काफी जरूरी

Anushka Namdeo

Anushka Namdeo

Next Post
आधार कार्ड से जुड़ी सर्विसेस को UIDAI ने किया बंद , यूजर्स का जानना है काफी जरूरी

आधार कार्ड से जुड़ी सर्विसेस को UIDAI ने किया बंद , यूजर्स का जानना है काफी जरूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सेवानिवृत वयोवृद्ध पूर्व सैनिकों को ECHS का भावनात्मक झटका!
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया मुंबई का दौरा, क्या निवेशों के दिलों पर सकेंगे राज?
  • MSME’s कर्मचारियों के लिए फायदा, बीमा कवरेज क्यों है जरूरी
  • भाजपा सांसदों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन, ओडिशा में आयुष्मान भारत योजना लागू करवाने की मांग
  • विदेशों में 26/11 हमले के खिलाफ आक्रोश, जापान-अमेरिका में पाकिस्तान दूतावासों के सामने प्रदर्शन

Recent Comments

  • Jitendra on सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया मुंबई का दौरा, क्या निवेशों के दिलों पर सकेंगे राज?
  • मयंक शुक्ला on ‘अग्निवीर’ भारत की एकता के लिए जरूरी, घरेलू आतंकवाद का खात्मा करेंगे ये नौजवान
  • Crypto on हिल स्टेशनों पर हो रही भीड़ से स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी चेतावनी।
  • JamesMum on Golden I ग्रेटर नोएडा की तस्वीर बदलने के लिए तैयार, रियल स्टेट की दुनिया में कंपनी ने मचाया तहलका
  • ChesterPep on Golden I ग्रेटर नोएडा की तस्वीर बदलने के लिए तैयार, रियल स्टेट की दुनिया में कंपनी ने मचाया तहलका

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • करियर
  • कोरोना
  • खेल
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • About Us
  • Contact Us

© 2021 UNNILIVE

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • लाफ-इस्टाइल

© 2021 UNNILIVE

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist