• Home
  • About Us
  • Contact Us
UNN Live
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • लाफ-इस्टाइल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • लाफ-इस्टाइल
No Result
View All Result
UNN Live
No Result
View All Result
Home राजनीति

सड़क पर पूरा विपक्ष, कृषि कानून, पेगासस सहित कई मुद्दों पर प्रदर्शन

Mayank Shukla by Mayank Shukla
12/08/2021
in राजनीति
0 0
0
सड़क पर पूरा विपक्ष, कृषि कानून, पेगासस सहित कई मुद्दों पर प्रदर्शन
Tweet

नई दिल्लीः मानसून सत्र को भारती हंगामे के बाद स्थगित करने के बाद विपक्ष अब सड़कों पर आ गया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने कृषि कानून, पेगासस जासूसी सहित अन्य मामलों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की अगुवाई में विपक्षी नेताओं ने संसद भवन से विजय चौक तक पैदल मार्च किया। इस मार्च में नेता बैनर और तख्तियां लेकर चलते नजर आए। विपक्षी नेताओं के बैनर पर जासूसी बंद करने, लोकतंत्र की हत्या बंद करने और कृषि काले कानून वापस लो जैसे नारे लिखे हुए थे।

इस पैदल मार्च से पहले विपक्षी नेताओं की बैठक हुई, जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे (राज्यसभा में नेता विपक्ष), राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी (लोकसभा में विपक्ष के नेता), जयराम रमेश, आनंद शर्मा, NCP के मुखिया शरद पवार, सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव समेत कई विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए।

मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में महंगाई, कृषि कानून, जासूसी, महिला सांसदों के साथ कथित धक्कामुक्की, राज्यसभा में ‘सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में’ बिल पास कराने पर चर्चा हुई।

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया था कि सदन में विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला सुरक्षाकर्मियों द्वारा विपक्ष की महिला सदस्यों के साथ धक्कामुक्की कर उनका अपमान किया, लेकिन सरकार ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि ‘असत्य के मार्ग पर चलना कांग्रेस की आदत में शामिल है’।

महिला सांसदों के साथ अपमान की बात को और मजबूत बनाते हुए NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा कि, “55 साल की संसदीय राजनीति में ऐसा पहली बार देखा जहां महिला सांसदों का अपमान किया गया हो”।

#WATCH CCTV footage of ruckus by Opposition MPs in Parliament on 11th August pic.twitter.com/S3kvCp1gTz

— ANI (@ANI) August 12, 2021

Tweet
Tags: पैदल मार्चसड़क पर विपक्षसंसद में हंगामा
Previous Post

इस जोड़ी से दुनिया परेशान, भारत को भी आंख दिखाने की कोशिश

Next Post

ऐतिहासिक खीर भवानी के मंदिर का विशेष महत्व जानिए

Mayank Shukla

Mayank Shukla

Next Post
ऐतिहासिक खीर भवानी के मंदिर का विशेष महत्व जानिए

ऐतिहासिक खीर भवानी के मंदिर का विशेष महत्व जानिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सेवानिवृत वयोवृद्ध पूर्व सैनिकों को ECHS का भावनात्मक झटका!
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया मुंबई का दौरा, क्या निवेशों के दिलों पर सकेंगे राज?
  • MSME’s कर्मचारियों के लिए फायदा, बीमा कवरेज क्यों है जरूरी
  • भाजपा सांसदों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन, ओडिशा में आयुष्मान भारत योजना लागू करवाने की मांग
  • विदेशों में 26/11 हमले के खिलाफ आक्रोश, जापान-अमेरिका में पाकिस्तान दूतावासों के सामने प्रदर्शन

Recent Comments

  • Jitendra on सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया मुंबई का दौरा, क्या निवेशों के दिलों पर सकेंगे राज?
  • मयंक शुक्ला on ‘अग्निवीर’ भारत की एकता के लिए जरूरी, घरेलू आतंकवाद का खात्मा करेंगे ये नौजवान
  • Crypto on हिल स्टेशनों पर हो रही भीड़ से स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी चेतावनी।
  • JamesMum on Golden I ग्रेटर नोएडा की तस्वीर बदलने के लिए तैयार, रियल स्टेट की दुनिया में कंपनी ने मचाया तहलका
  • ChesterPep on Golden I ग्रेटर नोएडा की तस्वीर बदलने के लिए तैयार, रियल स्टेट की दुनिया में कंपनी ने मचाया तहलका

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • करियर
  • कोरोना
  • खेल
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • About Us
  • Contact Us

© 2021 UNNILIVE

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • लाफ-इस्टाइल

© 2021 UNNILIVE

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist